डा.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन शुक्रवार से
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के करीब 250 खिलाड़ी शुक्रवार से शुरू हो रही योनेक्स सनराइज डा.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गो में चुनौती पेश करेंगे। बीबीडी यूपी…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के करीब 250 खिलाड़ी शुक्रवार से शुरू हो रही योनेक्स सनराइज डा.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गो में चुनौती पेश करेंगे।
बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी गोमती नगर में आयोजित तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में 5 लाख रुपए की प्राइजमनी दांव पर होगी जो बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय की कुलाधिपति अलका दास द्वारा दी जाएगी।
यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डा.सुधर्मा सिंह ने बताया कि पूर्व में हुई दो सीनियर मेजर चैंपियनशिप सहित इस प्रतियोगिता की प्वाइंट्स टैली के आधार पर विजयवाड़ा में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए टीम चयनित की जाएगी।

चैंपियनशिप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव खेल सुहास एलवाई एवं खेल निदेशक डा. आरपी सिंह द्वारा शुक्रवार सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास, अध्यक्ष डा.नवनीत सहगल भी मौजूद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
