द इंडियन व्यू

डब्ल्यूबीबीएल मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स 15 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट, ब्रिसबेन हीट को 23 रन से हार मिली

ब्रिसबेन : भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स बुधवार को खेले गए वुमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) मुकाबले में ब्रिसबेन हीट की ओर से खेलते हुए 15 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गईं। पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ खेले गए इस…

Ragwendra P Singh
November 12, 2025
2 min read
डब्ल्यूबीबीएल मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स 15 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट, ब्रिसबेन हीट को 23 रन से हार मिली

ब्रिसबेन : भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स बुधवार को खेले गए वुमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) मुकाबले में ब्रिसबेन हीट की ओर से खेलते हुए 15 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गईं। पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में जेमिमा को सोफी डिवाइन ने पवेलियन भेजा। हीट की टीम 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 23 रन से मैच हार गई।पिछले मैच में जेमिमा ने मेलबर्न रेनिगेड्स के खिलाफ 9 गेंदों पर 6 रन बनाए थे। टूर्नामेंट के अंत तक जेमिमा ने लगभग 60 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट के साथ 292 रन बनाए। भारत की यह स्टार बल्लेबाज हाल ही में संपन्न हुए महिला वनडे विश्व कप 2025 में विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं। नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।विश्व कप के शुरुआती मैचों में जेमिमा का प्रदर्शन औसत रहा था। दो शून्य और कुछ छोटे स्कोर के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, वापसी के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ 55 गेंदों में 76 नाबाद रन और फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127 नाबाद रन बनाकर भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई।गौरतलब है कि हाल ही में जेमिमा को दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) सीजन के लिए बरकरार रखा है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।