ट्रम्प प्रशासन का बड़ा ऐलान, फीफा विश्व कप टिकट धारकों को वीज़ा इंटरव्यू में मिलेगी प्राथमिकता
नई दिल्ली :फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई बैठक के बाद फीफा विश्व कप 2026 के टिकट धारकों को वीज़ा इंटरव्यू में प्राथमिकता देने की घोषणा की गई है।फीफा के अनुसार, इस उद्देश्य…

नई दिल्ली :फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई बैठक के बाद फीफा विश्व कप 2026 के टिकट धारकों को वीज़ा इंटरव्यू में प्राथमिकता देने की घोषणा की गई है।फीफा के अनुसार, इस उद्देश्य के लिए फीफा प्रायोरिटी अप्वॉइंटमेंट शेड्यूलिंग सिस्टम (फीफा पास) शुरू किया गया है, ताकि वीज़ा प्रक्रिया को आसान और तेज बनाया जा सके।ट्रम्प प्रशासन द्वारा 2025 में लागू की गई कड़ी आव्रजन नीतियों के बाद यह सवाल उठ रहे थे कि इतने बड़े खेल आयोजन को उत्तर अमेरिका में आयोजित करना कितना उचित होगा। हालांकि, अब यह नई पहल अंतरराष्ट्रीय दर्शकों की उपस्थिति बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है।फीफा विश्व कप 2026 को अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको द्वारा 16 शहरों में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में टीमों की संख्या बढ़ाकर 48 कर दी गई है।इन्फेंटिनो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया भर के प्रशंसकों का अभूतपूर्व स्तर पर स्वागत करने के लिए तैयार है, और हम यह सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहे हैं कि फुटबॉल दुनिया को एकजुट करे।”वीज़ा संबंधी चिंताओं के बावजूद टिकटों की मांग मजबूत बनी हुई है। फीफा के अक्टूबर चरण में अब तक 10 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं।अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, “अमेरिका प्राथमिकता आधारित अपॉइंटमेंट दे रहा है ताकि फीफा विश्व कप के प्रशंसक जल्द से जल्द वीज़ा इंटरव्यू पूरा कर सकें। टूर्नामेंट नजदीक है, इसलिए अब आवेदन करने का सही समय है। हम इतिहास का सबसे सुरक्षित और शानदार विश्व कप कराने के लिए तैयार हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
