टैक्स चोरी को लेकर जीएसटी की टीम ने प्रकाश कुल्फी के कई ठिकानों पर की छापेमारी
बीएस राय: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) विभाग ने शहर की प्रसिद्ध मिठाई और कुल्फी ब्रांड प्रकाश कुल्फी के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मामले में लगभग दो करोड़ रुपये की…

बीएस राय: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) विभाग ने शहर की प्रसिद्ध मिठाई और कुल्फी ब्रांड प्रकाश कुल्फी के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मामले में लगभग दो करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की आशंका जतायी जा रही है।
CGST की टीम ने गुरुवार देर रात तक प्रकाश कुल्फी के सभी प्रमुख ठिकानों पर गहन जांच की और टैक्स रिटर्न से जुड़े दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, जांच में प्रोडक्ट क्लासिफिकेशन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं. कार्रवाई के बाद कंपनी को नोटिस जारी किया गया है, और आगे की जांच जारी है। मामले में लगभग दो करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की आशंका है।
यह कार्रवाई अमीनाबाद, चौक, गोमतीनगर, आलमबाग और कंपनी के मुख्य कार्यालय पर की गई। CGST की टीम ने टैक्स क्लासिफिकेशन और प्रोडक्ट दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका के चलते यह कदम उठाया।
जांच के दौरान CGST अधिकारियों ने पाया कि प्रकाश कुल्फी, जो मिल्क प्रोडक्ट्स और आइसक्रीम जैसे उत्पाद बेचती है, कई उत्पादों के बावजूद केवल एक श्रेणी के तहत टैक्स जमा कर रही थी।
विभिन्न उत्पादों के लिए अलग-अलग टैक्स स्लैब लागू होने के बावजूद, कंपनी ने सभी उत्पादों पर एक समान टैक्स स्लैब का उपयोग किया, जिससे टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
