द इंडियन व्यू

टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया ने जीता खिताब, जानिए किस टीम को कितनी मिली प्राइज मनी

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 विश्व कप के खिताब को जीता। चैंपियन बनने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर जमकर पैसों की बरसात भी हुई है। आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप की कुल…

Ragwendra P Singh
July 6, 2026
2 min read
टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया ने जीता खिताब, जानिए किस टीम को कितनी मिली प्राइज मनी

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 विश्व कप के खिताब को जीता। चैंपियन बनने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर जमकर पैसों की बरसात भी हुई है।

आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप की कुल प्राइज मनी में इस बार 10 प्रतिशत इजाफा किया था। प्राइज मनी को 87,64,615 डॉलर रखा गया था, जो भारतीय रुपये में तकरीबन 83.41 करोड़ बैठती है। सातवीं बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम को 23,40,000 डॉलर की प्राइज मनी से नवाजा गया, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 22.27 करोड़ है।

फाइनल का सफर तय करने वाली इंग्लैंड को 11,70,000 डॉलर की प्राइज मनी दी गई, जो भारतीय करेंसी के अनुसार, 11.13 करोड़ रुपये है। भले ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही, लेकिन हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने भी इस टी20 विश्व कप में करोड़ों की कमाई की।

@ICC

भारतीय टीम को तकरीबन 2.35 करोड़ रुपये टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मिलेंगे, जबकि ग्रुप स्टेज में तीन मैच जीतने के लिए भारत को 88.94 लाख रुपये दिए जाएंगे। यानी 3.23 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भारतीय टीम को मिलेगी।

वहीं, पाकिस्तान को इस विश्व कप से 2.64 करोड़ की कमाई हुई। सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को 6,75,000 डॉलर की प्राइज मनी दी जाएगी। इसके साथ ही ग्रुप स्टेज के मुकाबले जीतने के लिए दोनों टीमों को 31,154 डॉलर दिए जाएंगे। यानी भारतीय करेंसी के मुताबिक, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम 6.42 करोड़ रुपये मिलेंगे।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 150 रन लगाए। टीम की ओर से नेट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों में सर्वाधिक 58 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि फ्रेया कैंप ने महज 28 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 44 रन बनाए।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने 151 रनों के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कंगारू टीम से बेथ मूनी ने 64 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि फोएबे लिचफील्ड ने 48 रनों का योगदान दिया। मूनी को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' अवॉर्ड से नवाजा गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।