टी-20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया फेवरेट, लेकिन धोनी को सता रही है ‘ओस’ की चिंता
डिफेंडिंग विजेता टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज शनिवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान में अमेरिका के खिलाफ करेगी। टीम जबरदस्त फॉर्म में है और खिताब की रक्षा के लिए वर्ल्ड कप में बहुत ही आत्मविश्वास और जोश…

डिफेंडिंग विजेता टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज शनिवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान में अमेरिका के खिलाफ करेगी। टीम जबरदस्त फॉर्म में है और खिताब की रक्षा के लिए वर्ल्ड कप में बहुत ही आत्मविश्वास और जोश के साथ उतरने जा रही है। वह टी20 में पिछले 9 द्विपक्षीय सीरीज से अजेय रही है।
इस बीच पहले ही टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को हर डिपार्टमेंट में परफेक्ट बताया है। हालांकि उन्होंने विश्व कप को लेकर एक बड़ी चिंता जताई है जो टीम इंडिया के खिलाफ जा सकती है।
मशहूर क्रिकेट प्रजेंटर जतिन सप्रू के साथ 'माही अनप्लग्ड' कार्यक्रम में उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को फैवरिट बताया। उन्होंने कहा, ‘यह सबसे खतरनाक टीमों में से एक है। आप जातने हैं कि वे पहले ही शुरुआत कर चुके हैं, चाहें बैटिंग हो या बोलिंग।
आपको आखिरकार एक अच्छी टीम की जरूरत होती है और वो सब कुछ यहां है। उनके पास अनुभव है। खासकर जब इस फॉर्मेट की बात आती है तो उनके पास जबरदस्त अनुभव है।’ माही ने आगे कहा, ‘वे दबाव में खेल चुके हैं। जो भी खेल रहे हैं और टीम में वे जिस किसी भी भूमिका में खेल रहे हैं वे ठीक ठाक समय से ऐसे हालात में खेल रहे हैं।’

हालांकि धोनी ने विश्व कप से पहले अपनी एक बड़ी चिंता का इजहार किया। उन्होंने कहा, ‘मैं एक बात को लेकर चिंतित हूं, मुझे ओस नापसंद है। ओस बहुत सारी चीजों को बदल देती है।
इसलिए जब मैं भी खेलता था तो मुझे ये बहुत डराती थी। जब भी ओस होती थी तो टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती थी। अगर हम कुछ बेस्ट टीमों के खिलाफ 10 मैच खेलें और स्थितियां एक जैसी हों तो हम उनमें से ज्यादातर बार विजेता रहेंगे।’
टी20 क्रिकेट की अनिश्चितताओं का जिक्र करते हुए धोनी ने कहा, ‘समस्या तब आती है जब आपके कुछ खिलाड़ियों का कोई दिन खराब हो और विपक्षी टीम में से किसी का वो शानदार दिन हो। और ये टी20 क्रिकेट में हो सकता है।
ये लीग स्टेज में हो सकता है, नॉकआउट स्टेज में हो सकता है और यही पर दुआओं की जरूरत होती है। कोई घायल नहीं होना चाहिए। जो भी भूमिका दी जाए, लोग टीम के लिए अपनी उस भूमिका को बखूबी निभाएं।’ टीम इंडिया वर्ल्ड कप में लगातार 9 द्विपक्षीय सीरीज जीतकर बुलंद हौसले के साथ प्रवेश कर रही है।
सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को 5 मैच की सीरीज में 4-1 से शिकस्त दी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में आ चुके हैं। उनके अलावा सीरीज में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया था।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
