द इंडियन व्यू

टीम इंडिया की बैठक में उठेंगे टेस्ट क्रिकेट और सीनियर खिलाड़ियों के साथ संवाद के मुद्दे

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर समेत टीम मैनेजमेंट की एक अहम बैठक बुलाई है। ये बैठक बुधवार को रायपुर में होगी। उसी दिन रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे है।…

Ragwendra P Singh
December 1, 2025
3 min read
टीम इंडिया की बैठक में उठेंगे टेस्ट क्रिकेट और सीनियर खिलाड़ियों के साथ संवाद के मुद्दे

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर समेत टीम मैनेजमेंट की एक अहम बैठक बुलाई है। ये बैठक बुधवार को रायपुर में होगी। उसी दिन रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे है। मीटिंग मैच से पहले होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक मीटिंग में बोर्ड गंभीर और अगरकर से टेस्ट क्रिकेट की रणनीति, टीम चयन और मैनेजमेंट के सीनियर खिलाड़ियों संग रिश्तों को लेकर स्पष्टीकरण मांगेगा।

बैठक में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजमेंट के सलूक और संवाद पर भी सफाई मांगी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, हेड कोच गौतम गंभीर और राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर शामिल होंगे।

साभार : गूगल

अभी यह साफ नहीं है कि बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास बैठक में शामिल होंगे या नहीं। चूंकि बैठक मैच वाले दिन ही है, ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों के इसमें शामिल होने की संभावना बहुत कम है। बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक बैठक का उद्देश्य चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के बीच सामंजस्य सुनिश्चित करना, चयन में निरंतरता और टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।

अधिकारी ने स्वीकार किया कि टेस्ट फॉर्मेट में हाल में हुईं चीजों से बोर्ड चिंतित है। उन्होंने कहा, 'होम टेस्ट सीजन के दौरान मैदान और मैदान से बाहर की रणनीतियों पर कन्फ्यूजन के उदाहरण दिखे। हम स्पष्टता और फॉरवर्ड प्लानिंग चाहते हैं, खासकर तब जब अगल टेस्ट सीरीज 8 महीने बाद है।'

बैठक में चर्चा सिर्फ टेस्ट क्रिकेट से जुड़े मसलों पर नहीं होगी। अधिकार ने माना कि मौजूदा टीम मैनेजमेंट जिस तरह से सीमित ओवरों के सीनियर खिलाड़ियों के साथ पेश आ रही है, उससे बेचैनी बढ़ी है।

अधिकारी ने कहा, 'इंडिया अगले साल टी20 वर्ल्ड कप को डिफेंड करने के लिए फेवरिट है और उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप के लिए मजबूत दावेदार है। ऐसे में हम इन मुद्दों को जल्द से जल्द हल करना चाहते हैं।'

रिपोर्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया गया है लेकिन हालात इस तरह इशारा करते हैं कि मौजूदा मैनेटमेंट के विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ संवाद, गफलत को लेकर बोर्ड में भी असहजता है।

दोनों दिग्गजों ने टी20 इंटरनेशनल को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दोनों के साथ नए मैनेजमेंट के वाजिब संवाद में कमी को लेकर अक्सर चर्चाएं छिड़ती रहती हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज सीनियर खिलाड़ी कहीं अलग-थलग न महसूस करें, इसलिए बीसीसीआई का दखल देना महत्वपूर्ण है। रायपुर मीटिंग में चीजों को ठीक करने पर जोर दिखेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।