टिलेमैन्स बने मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा, बोले- बचपन का सपना हुआ पूरा
बेल्जियम के अनुभवी मिडफील्डर यूरी टिलेमैन्स को जून 2031 तक के लिए साइन करने की पुष्टि प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कर दी है। यह ट्रांसफर सभी जरूरी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक रूप से…

बेल्जियम के अनुभवी मिडफील्डर यूरी टिलेमैन्स को जून 2031 तक के लिए साइन करने की पुष्टि प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कर दी है। यह ट्रांसफर सभी जरूरी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक रूप से लागू होगा। टिलेमैन्स 2026/27 सीजन से पहले माइकल कैरिक की टीम से जुड़ेंगे।
यूनाइटेड में वह प्रतिष्ठित नंबर 18 की जर्सी पहनेंगे। यह वही जर्सी है जिसे क्लब के महान मिडफील्डर पॉल स्कोल्स ने 1996/97 सीजन से लेकर 2010/11 में अपने रिटायरमेंट तक पहना था।
27 वर्षीय टिलेमैन्स बेल्जियम के लिए 90 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह हाल ही में फीफा विश्व कप खेलकर लौटे हैं, जहां उन्होंने अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। क्लब से जुड़ने के बाद टिलेमैन्स ने कहा कि मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसी बड़ी टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा, "शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि मैं कितना खुश हूं। इतने बड़े और ऐतिहासिक क्लब के लिए खेलना मेरे बचपन के सपनों में शामिल था। यह मेरी वर्षों की मेहनत का नतीजा है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे अपने करियर में कई सफलताएं मिली हैं, लेकिन अब मैं और बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहता हूं।
क्लब के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का लक्ष्य साफ है कि आने वाले वर्षों में बड़ी ट्रॉफियां जीतनी हैं, और हम इसके लिए पूरी मेहनत करेंगे।" टिलेमैन्स ने पिछले सीजन एस्टन विला के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सात गोल में असिस्ट किया और एससी फ्रीबर्ग के खिलाफ यूरोपा लीग फाइनल में पहला गोल दागकर टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
मिडफील्ड और अटैक दोनों भूमिकाओं में खेलने वाले टिलेमैन्स अपनी सटीक पासिंग और खेल को आगे बढ़ाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन प्रीमियर लीग में उन्होंने हर 100 पास में सबसे ज्यादा डिफेंसिव लाइन तोड़ने वाले पास दिए और दबाव की स्थिति में भी बेहतरीन लाइन-ब्रेकिंग पास खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे।
इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ब्राजील के युवा मिडफील्डर आंद्रे सैंटोस को भी जून 2031 तक के लिए साइन किया था। उनके अनुबंध में एक साल का विस्तार करने का विकल्प भी रखा गया है।
22 वर्षीय सैंटोस ब्राजील की अंडर-23 टीम की कप्तानी कर चुके हैं और 2025 में फीफा क्लब विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। पिछले सीजन उन्होंने चेल्सी के लिए 43 मैच खेले और युवा मिडफील्डरों में सबसे बेहतर पासिंग और प्रोग्रेसिव पास के आंकड़े दर्ज किए।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
