टखने की चोट, नीरज चोपड़ा क्लासिक से एंडरसन पीटर्स हटे
विश्व चैम्पियनशिप के दो बार के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी एंडरसन पीटर्स टखने की चोट के चलते मंगलवार को नीरज चोपड़ा क्लासिक से हट गए जिससे पांच जुलाई को होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को एक और झटका लगा।…

विश्व चैम्पियनशिप के दो बार के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी एंडरसन पीटर्स टखने की चोट के चलते मंगलवार को नीरज चोपड़ा क्लासिक से हट गए जिससे पांच जुलाई को होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को एक और झटका लगा।

ग्रेनेडा के इस खिलाड़ी ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में नीरज के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता था। शनिवार को होने वाले नीरज चोपड़ा क्लासिक में उनकी जगह पोलैंड के साइप्रियन मिर्जिग्लोड को शामिल किया गया है। मिर्जिग्लोड 2019 के यूरोपीय अंडर-23 चैंपियन हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84.97 मीटर है जो उन्होंने इसी पर प्रयोगिता के दौरान हासिल किया था।
आयोजकों ने बयान में कहा, ‘‘एंडरसन पीटर्स अपनी आखिरी प्रतियोगिता के दौरान लगी टखने की चोट के कारण नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से हट गए हैं। पोलैंड के साइप्रियन मिर्जिग्लोड को उनकी जगह प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।’’ इससे पहले टखने की चोट से जूझ रहे भारतीय थ्रोअर किशोर जेना ने सोमवार को इस प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया था और उनकी जगह यशवीर सिंह को शामिल किया गया था।
पिछले महीने जापान के एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता जेनकी डीन भी इस प्रतियोगिता से हट गए थे। उनकी जगह पोलैंड के मार्टिन कोनेसी ने ली थी।
जिन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेने की पुष्टि की है उनमें मिर्जिग्लोड, पोलैंड के मार्टिन कोनेसी, 2016 के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता थॉमस रोहलर (जर्मनी), 2015 के विश्व चैंपियन जूलियस येगो (कीनिया), कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका), लुईज़ मौरिसियो दा सिल्वा (ब्राजील) और रुमेश पथिरेज (श्रीलंका) शामिल हैं।
भारतीय खिलाड़ियों में नीरज के अलावा एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सचिन यादव, रोहित यादव, साहिल सिलवाल और यशवीर सिंह इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
