जोश फिलिप की धमाकेदार शुरुआत, लेकिन दूसरे वनडे में जगह नहीं तय
पर्थ में भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोश फिलिप ने शानदार प्रदर्शन किया था। एडिलेड में गुरुवार को होने वाले दूसरे वनडे में उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि टीम…

पर्थ में भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोश फिलिप ने शानदार प्रदर्शन किया था। एडिलेड में गुरुवार को होने वाले दूसरे वनडे में उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि टीम के नियमित विकेटकीपर एलेक्स कैरी वापसी के लिए उपलब्ध हैं।
जोश इंगलिस और कैरी श्रृंखला के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। फिलिप ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने दो शानदार कैच लिए और 29 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। फिलिप ने कप्तान मिशेल मार्श के साथ 55 रन की साझेदारी की, जिससे ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से जीत मिली।
इस खिलाड़ी ने दूसरे वनडे से पहले कहा, ‘‘अगर मुझे मौका मिलेगा तो वह मध्यक्रम में (ऑस्ट्रेलिया के लिए) होगा। मैं परिस्थितियों से बहुत जल्दी सामंजस्य बिठा देता हूं और इस पर मुझे गर्व है।’’

इंगलिस के पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से उबरने और कैरी के वापस लौटने के बाद फिलिप जानते हैं कि उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है लेकिन उन्होंने मौका मिलने की उम्मीद बनाए रखी है।
उन्होंने कहा, ‘‘केज़ (कैरी) और इंगो (इंगलिस) असाधारण खिलाड़ी हैं। टीम में कई जाने-पहचाने चेहरे हैं और कप्तान के रूप में बाइसन (मार्श) ने मुझे काफी सहज और आश्वस्त महसूस कराया। मुझे मौका मिलने की उम्मीद है और मैं खेलने के लिए तैयार हूं।’’
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
