जोरहाट में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे
जोरहाट (असम) : असम के सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में सुरक्षित बच गए। यह दुर्घटना तब हुई जब उनकी कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन एक पुल की रेलिंग से जा…

जोरहाट (असम) : असम के सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में सुरक्षित बच गए। यह दुर्घटना तब हुई जब उनकी कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन एक पुल की रेलिंग से जा टकराया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। हादसे के समय गौरव गोगोई वाहन में मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई।घायल चालक को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसा तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण खोने की वजह से हुआ बताया जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और वाहन की जांच को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
