जोफ्रा आर्चर की वापसी पर बोले रॉब : "सभी विकल्प खुले हैं, वह पहली गेंद भी डाल सकते हैं"
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो चुकी है। इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन में शुरू होगा। साभार : गूगल इस मैच से पहले…

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो चुकी है। इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन में शुरू होगा।

इस मैच से पहले इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया। जोफ्रा आर्चर के आने से इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत हो जाएगा।
पहले मैच में भारत की तरफ से पांच शतक लगे थे, जिससे पता चलता है इंग्लैंड की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही थी लेकिन आर्चर के आने से ये कमी खत्म हो जाएगी। हालांकि उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने को लेकर संशय बरकरार है।
ईसीबी के पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब ने आर्चर की वापसी की संभावना जताई है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चार साल बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी की है। उन्होंने फरवरी 2021 में पिछला मैच खेला था। हाल ही में आर्चर ने काउंटी क्रिकेट में वापसी की थी।
इस गेंदबाज ने काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के खिलाफ डरहम की ओर से खेलते हुए एकमात्र विकेट लिया और 34 गेंदों पर 31 रन बनाए। रॉब ने कहा, ''"मैं कल्पना करुगा (वह अगले दो टेस्ट में से एक खेलेगा)। अभी के हिसाब से यही है। लेकिन कौन जानता है? वह पहली गेंद (एजबेस्टन) डाल सकता है। सभी विकल्प मौजूद हैं।
पिछले 6 महीने में आर्चर ने जो मेहनत की है एक समय ऐसा आता है जब आपकी गेंदबाजी पर भार पड़ता है क्योंकि आप तैयारी कर रहे होते हैं।" उन्होंने आगे कहा, ''हमें अपने सभी गेंदबाज गेंदबाज के साथ सावधानी रखनी होगी लेकिन अगर आप नहीं चाहते हैं कि गेंदबाज चोटिल हो तो आप उन्हें कभी नहीं खिलाएंगे।
यह आपके गेंदबाजों को जब संभव हो मैदान पर उतारने के बारे में है, ताकि वे क्रिकेट के खेल को प्रभावित कर सकें। ये भी हो सकता है कि वह चैंपियनशिप में खेल सकते हैं। अगर हम सोचते हैं कि यह सबसे अच्छी बात है या यह हो सकता है कि अगर वह एजबेस्टन में नहीं खेलते हैं तो उनका हमारे साथ होना सबसे अच्छी बात है।"
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
