द इंडियन व्यू

जैनिक सिनर की दमदार वापसी, पांच सेटों के रोमांच में जीतकर दूसरे दौर में पहुंचे

इटली के विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विंबलडन के पहले दौर में शानदार वापसी करते हुए सर्बिया के मिओमिर केमैनोविक को पांच सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। शुरुआती सेट गंवाने के बाद…

Ragwendra P Singh
June 30, 2026
2 min read
जैनिक सिनर की दमदार वापसी, पांच सेटों के रोमांच में जीतकर दूसरे दौर में पहुंचे

इटली के विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विंबलडन के पहले दौर में शानदार वापसी करते हुए सर्बिया के मिओमिर केमैनोविक को पांच सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। शुरुआती सेट गंवाने के बाद सिनर ने जबरदस्त जज्बा दिखाया और करीब साढ़े तीन घंटे तक चले मुकाबले में जीत अपने नाम की।

सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी सिनर को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा। दुनिया के 50वें नंबर के खिलाड़ी मिओमिर केमैनोविक ने पहला सेट 6-4 से जीतकर बढ़त बनाई। इसके बाद सिनर ने दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए 6-3 से जीत हासिल की और मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसे केमैनोविक ने टाई-ब्रेक में 7-6 (8-6) से अपने नाम कर लिया। हालांकि इसके बाद सिनर ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया। उन्होंने चौथा सेट 6-2 और निर्णायक पांचवां सेट 6-3 से जीतकर मुकाबला 4-6, 6-3, 6-7 (6), 6-2, 6-3 से अपने नाम कर लिया।

साभार : गूगल

करीब एक महीने पहले फ्रेंच ओपन में मिली निराशाजनक हार के बाद सिनर पर शानदार वापसी का दबाव था। विंबलडन के पहले ही मुकाबले में उन्हें कड़ी चुनौती मिली, लेकिन उन्होंने धैर्य और अनुभव का परिचय देते हुए जीत हासिल की और अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की।

जीत के बाद जैनिक सिनर ने स्वीकार किया कि मुकाबले की शुरुआत उनके लिए आसान नहीं थी। उन्होंने कहा, 'शुरुआत में मैं थोड़ा असहज महसूस कर रहा था। लेकिन मुझे खुशी है कि मैं मैच में वापसी करने और परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने में सफल रहा।'

इस जीत के साथ जैनिक सिनर ने विंबलडन के दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुरुआती मुकाबले में मिली कड़ी चुनौती के बाद अब उनकी नजर खिताब की दौड़ में आगे बढ़ने पर होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।