द इंडियन व्यू

जेल से बाहर निकले आजम ख़ान, सीतापुर से रामपुर के लिए रवाना

लखनऊ; कई मामलों का सामना कर रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 23 महीने बाद आज सीतापुर जेल से बाहर आ गए। उन्हें मंगलवार सुबह जल्दी रिहा होना था, लेकिन अदालती कार्यवाही के कारण इसमें देरी हुई। रिहाई के वक्त उनके…

Ragwendra P Singh
September 23, 2025
2 min read
जेल से बाहर निकले आजम ख़ान, सीतापुर से रामपुर के लिए रवाना

लखनऊ; कई मामलों का सामना कर रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 23 महीने बाद आज सीतापुर जेल से बाहर आ गए। उन्हें मंगलवार सुबह जल्दी रिहा होना था, लेकिन अदालती कार्यवाही के कारण इसमें देरी हुई। रिहाई के वक्त उनके साथ दोनों बेटे मौजूद थे।

सफेद कुर्ता-पायजामा, काली जैकेट और आंखों पर काला चश्मा पहने आजम खान सीतापुर जेल से बाहर आए तो कार में बैठकर बेटों के साथ रामपुर रवाना हो गए।

इस दौरान मीडिया ने उसने बात करने की काफी कोशिशें कीं लेकिन आजम खान ने किसी से बात नहीं की। यहां तक कि उन्होंने कार का शीशा तक नीचे नहीं किया।

जेल से आजम खान की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज उनके साथ न्याय हुआ है। उन्होंने आजम खान को समाजवादी पार्टी परिवार का वरिष्ठ सदस्य बताया और कहा कि सपा की सरकार बनते ही उन पर लगे सभी झूठे मुकदमे खत्म किए जाएंगे।

सपा नेता के जेल से बाहर आने का इंतज़ार करते हुए सैकड़ों समर्थक सीतापुर जेल के बाहर जमा हो गए। आजम खान के बेटे अदीब भी अपने पिता का स्वागत करने जेल परिसर के बाहर पहुँच गए थे।

आजम खान की रिहाई से पहले, सीतापुर ज़िला प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी, लेकिन बड़ी संख्या में समर्थक अपने वाहनों के साथ जेल के पास पहुँच गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। यातायात पुलिस ने जेल परिसर के पास जमा वाहनों के कई चालान काटे, जिससे यातायात बाधित हुआ।

उधर, इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने आजम खान को बसपा में शामिल होने का न्योता देकर सियासी हलचल बढ़ा दी थी । हालांकि, आजम खान के सपा में बने रहने या किसी अन्य पार्टी में जाने का फैसला उनकी रिहाई के बाद ही स्पष्ट होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…