द इंडियन व्यू

जूनियर विश्वकप के लिए झांसी के सौरभ ने भारतीय हॉकी टीम में बनाई जगह

झांसी : हॉकी इंडिया ने तमिलनाडु में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाले एफआईएच जूनियर विश्वकप के लिए 18 सदस्यीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम घोषित की गई है। जिसमें झांसी नगर के युवा हॉकी सनसनी सौरभ अनान्द कुशवाहा को भी जगह मिली…

Ragwendra P Singh
November 14, 2025
2 min read
जूनियर विश्वकप के लिए झांसी के सौरभ ने भारतीय हॉकी टीम में बनाई जगह

झांसी : हॉकी इंडिया ने तमिलनाडु में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाले एफआईएच जूनियर विश्वकप के लिए 18 सदस्यीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम घोषित की गई है। जिसमें झांसी नगर के युवा हॉकी सनसनी सौरभ अनान्द कुशवाहा को भी जगह मिली है। सौरभ अनान्द ने इससे पूर्व भी एशिया कप में भारत का प्रतिनधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। टीम का कप्तान ड्रेग फिल्कर रोहित को बनाया गया है।सौरभ ने कुछ दिन पहले झांसी प्रवास के दौरान खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव से बात करते हुए बताया था कि टीम की विश्वकप को लेकर हमारे कोच श्रीजेश सर के दिशानिर्देशों के तहत टीम के सभी खिलाड़ियों ने कैंप में कड़ी मेहनत की है। भारत में आयोजित हो रहे जूनियर विश्व कप को लेकर टीम का हर सदस्य उत्साहित है।दिग्गज पीआर श्रीजेश की कोचिंग में अभ्यास कर रही भारतीय टीम को पूल बी में चिली, स्विट्जरलैंड और ओमान के साथ रखा गया है। ओमान को पाकिस्तान द्वारा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर हटने के बाद विश्व कप में शामिल किया गया है।भारतीय जूनियर पुरुष टीम में -गोलकीपर: बिक्रमजीत सिंह, प्रिंसदीप सिंह। डिफेंडर: रोहित, आमिर अली, अनमोल एक्का, तालेम प्रियोबार्ता, सुनील पलाक्षप्पा बेन्नूर, शारदानंद तिवारी।मिडफील्डर: अंकित पाल, एड्रोहित एक्का, थौनाओजाम इंगलेम्बा लुवांग, मनमीत सिंह, रोशन कुजूर, गुरजोत सिंह।फॉरवर्ड: सौरभ आनंद कुशवाह, अर्शदीप सिंह, अजीत यादव, दिलराज सिंह आदि शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।