ज़ोरावर के दो परफेक्ट राउंड, लीडर बोर्ड पर दूसरे स्थान पर पहुंचे
नई दिल्ली : भारत के अनुभवी ट्रैप शूटर ज़ोरावर सिंह संधू ने गुरुवार को लगातार दो परफेक्ट राउंड (25-25) फायर करते हुए पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन लीडर बोर्ड में दूसरा स्थान हासिल किया। शुक्रवार (17 अक्टूबर) को अंतिम 25 शॉट्स…

नई दिल्ली : भारत के अनुभवी ट्रैप शूटर ज़ोरावर सिंह संधू ने गुरुवार को लगातार दो परफेक्ट राउंड (25-25) फायर करते हुए पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन लीडर बोर्ड में दूसरा स्थान हासिल किया।
शुक्रवार (17 अक्टूबर) को अंतिम 25 शॉट्स का राउंड बाकी है, और 30 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे यह दिग्गज निशानेबाज़ अब इतिहास रचने के कगार पर हैं।
ग्रीस के एथेंस स्थित मालाकासा शूटिंग रेंज में जारी इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड चैम्पियनशिप शॉटगन 2025 में ज़ोरावर ने चार राउंड (24, 25, 25, 25) में कुल 99 का स्कोर बनाया है। वे फिलहाल क्रोएशिया के दोग्लासनोविकभाइयों—एंटन और योसिप—के बीच स्थित हैं।

बड़े भाई एंटन, जो पूर्व विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता हैं, ने अब तक कोई निशाना नहीं छोड़ा है और शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि पूर्व ओलंपिक चैम्पियन योसिप का स्कोर ज़ोरावर के समान है, लेकिन वेकाउंट बैक नियम के आधार पर तीसरे स्थान पर हैं।
पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं और कई पूर्व ओलंपिक व विश्व चैम्पियनों से सजी इस प्रतिस्पर्धा में ज़ोरावर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विशिष्ट तेज़ अंदाज़ में दो बेदाग राउंड पूरे किए, जिससे वे शीर्ष छह के फाइनल में जगह बनाने के प्रबल दावेदार बन गए हैं।
बुधवार को पहले राउंड में एक निशाना चूकने के बाद ज़ोरावर ने लगातार तीन परफेक्ट राउंड लगाकर खुद को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया।
एक समय ऐसा भी था जब भारतीय तिकड़ी—ज़ोरावर, भवनीशमेदीरत्ता और विवान कपूर—ने मिलकर लगातार 127 निशाने बिना चूके साधे थे, इससे पहले कि भवनीश का एक शॉट चूक गया।
विवान (23, 25, 22, 24) और भवनीश (22, 25, 25, 22) दोनों ने समान 94 का स्कोर बनाया और फिलहाल क्रमशः 38वें और 40वें स्थान पर हैं। अब उनके फाइनल में पहुंचने की संभावना केवल गणितीय रूप से बची है।
दिन के अन्य भारतीय स्कोर और पोजिशन:
नीरू – 44 वां स्थान, 86 (23, 19, 23, 21)
आशिमा अहलावत – 48वां स्थान, 84 (20, 19, 22, 23)
किरण गुप्ता – 58वां स्थान, 82 (20, 22, 21, 19)
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
