जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर गौतम गंभीर का रुख कायम
भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट कर दिया है कि जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने वाले प्लान में कोई बदलाव नहीं होगा। भले ही भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हार 5 विकेट के अंतर…

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट कर दिया है कि जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने वाले प्लान में कोई बदलाव नहीं होगा। भले ही भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हार 5 विकेट के अंतर से हार गई है।

लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट निकाले थे और करीब 25 ओवर गेंदबाजी की थी। दूसरी पारी में उनको विकेट नहीं मिला था, लेकिन 19 ओवर उन्होंने फेंके थे। शुरुआत से ही हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने स्पष्ट कर दिया था कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह पांच में से तीन टेस्ट खेलेंगे।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत के पांचों मैचों के लिए जसप्रीत बुमराह इसलिए उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि वे जनवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कमर की चोट से गुजरे थे। उनको वापसी करने में काफी समय लगा। वे आईपीएल 2025 में भी खेले और अब टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।
गौतम गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि हमारे लिए बुमराह के कार्यभार का प्रबंधन करना अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि अभी काफी क्रिकेट बाकी है और हम जानते हैं कि वह हमारे लिए क्या कर सकते हैं। इसलिए इस दौरे पर आने से पहले ही यह तय हो गया था कि वह तीन टेस्ट मैच खेलेंगे, लेकिन देखते हैं कि उनका शरीर कैसा रहता है, लेकिन हमने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह कौन से दो अन्य टेस्ट मैच खेलेंगे।"
संभावना है कि जसप्रीत बुमराह कम से कम दूसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे और लंदन के लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे मैच के लिए उपलब्ध होंगे। टीम के गेंदबाजी आक्रमण को लेकर गंभीर ने कहा, "इस गेंदबाजी आक्रमण में से एक गेंदबाज ने पांच टेस्ट मैच खेले हैं, एक ने चार, एक ने दो मैच खेले हैं और एक ने अभी तक डेब्यू नहीं किया है। हमें उन्हें समय देना होगा।
पहले, हमारे पास 40 से ज्यादा टेस्ट मैचों के अनुभव वाले चार तेज गेंदबाज़ होते थे। वन-डे या टी-20 मैचों में इसका इतना बड़ा असर नहीं होता, लेकिन जब आप टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका जाते हैं, तो अनुभव मायने रखता है। अभी इस सीरीज के शुरुआती दिन हैं।"
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
