द इंडियन व्यू

जबलपुर में 800 करोड़ की लागत के ब्रिज की ऊपरी परत पर दरार का अफसरों ने लिया जायजा

जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी के तौर पर पहचानी जानी वाली नगरी जबलपुर में आठ सौ करोड़ की लागत से बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज की ऊपरी परत में दरार आने के गरमाए मामले की हकीकत जानने के लिए अधिकारियों का दल मौके पर पहुंचा।…

Ragwendra P Singh
January 9, 2025
2 min read
जबलपुर में 800 करोड़ की लागत के ब्रिज की ऊपरी परत पर दरार का अफसरों ने लिया जायजा

जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी के तौर पर पहचानी जानी वाली नगरी जबलपुर में आठ सौ करोड़ की लागत से बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज की ऊपरी परत में दरार आने के गरमाए मामले की हकीकत जानने के लिए अधिकारियों का दल मौके पर पहुंचा। इस दल ने ब्रिज के अन्य हिस्सों का भी जायजा लिया।

ज्ञात हो कि इस ब्रिज पर पिछले दिनों दरार दिखी और सियासी तौर पर हमले हुए। इस पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर भोपाल से विभागीय अधिकारियों का दल मौके पर पहुंचा। यह ब्रिज दमोह नाका से मदन महल तक बन रहा है।

ओवरब्रिज का जायजा लेने के बाद लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने संवाददाताओं को बताया कि ब्रिज की जिन दरारों को लेकर सवाल उठे हैं, वे दरारें ब्रिज के ऊपर लगे टी जॉइंट की वजह से बनी हैं। मौसम के चलते लोहे में फैलाव तथा सिकुड़न आती है। टी जॉइंट दो स्ट्रक्चर को आपस में जोड़ने के लिए एक लोहे की पट्टी होती है, जो दो अलग-अलग स्ट्रक्चर के बीच में रखी जाती है, ताकि दोनों स्ट्रक्चर आपस में रगड़ न खाएं, क्योंकि आपस में टकराने पर ये टूट सकते हैं इसलिए इनके बीच में थोड़ा सा गैप रखा जाता है। तो ऊपर से टी जॉइंट लगाया जाता है, इसके ऊपर डामर डाला गया है। ठंड की वजह से डामर में ब्रेक आया है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस दरार को लेकर हमला बोला था और कहा था, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की नई-नई इबारतें लिखी जा रही हैं। जबलपुर में 800 करोड़ की लागत से बने फ्लाईओवर की सड़क टूट रही है। सब सरकार की नाक के नीचे हो रहा है। भ्रष्टाचार है या पूरा गोलमाल?

जबलपुर से राज्य के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आते हैं और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने निशाना साधते हुए कहा था, पीडब्ल्यूडी मंत्री जबलपुर के हैं। अभी तक क्या कर रहे थे? फ्लाईओवर निर्माण में भ्रष्टाचार और 50 प्रतिशत कमीशन चला है। 800 करोड़ खर्च कर फ्लाईओवर मदन महल चौक से दमोह नाका तक बनाया जा रहा है। जबलपुर का फ्लाईओवर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे महंगा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…