द इंडियन व्यू

जगह दो चेट्टा को…’ संजू सैमसन के होम ग्राउंड पर सूर्या का खास वेलकम

भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय विकेट कीपर संजू सैमसन का यह होम ग्राउंड है। इस वजह से जब भारतीय टीम…

Ragwendra P Singh
January 30, 2026
2 min read
जगह दो चेट्टा को…’ संजू सैमसन के होम ग्राउंड पर सूर्या का खास वेलकम

भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय विकेट कीपर संजू सैमसन का यह होम ग्राउंड है।

इस वजह से जब भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पहुंची तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनका कुछ अलग ही अंदाज में वेलकम किया।

सूर्यकुमार यादव अपने खिलाड़ियों के साथ बॉन्ड बनाना जानते हैं और वह पूरी तरीके से खिलाड़ियों को प्रेशर से दूर रखने की कोशिश करकते हैं। बता दें, संजू सैमसन की फॉर्म पिछले कुछ मैचों से अच्छी नहीं रही है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

बीसीसीआई ने संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव का यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में सूर्या संजू सैमसन का तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर वेलकम करते हुए नजर आ रहे हैं, 'जगह दो-जगह दो…चेट्टा को परेशान मत करो…फोटो नहीं-फोटो नहीं…'

साभार : गूगल

संजू सैमसन के पास टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म हासिल करने का यह आखिरी मौका है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20 31 जनवरी को खेला जाना है। अगर इस मैच में संजू फेल होते हैं तो टीम इंडिया वर्ल्ड कप में ईशान किशन को उनकी जगह इस्तेमाल करने पर विचार कर सकती है।

ईशान किशन इस समय गजब की फॉर्म में हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम को चैंपियन बनाने के बाद ईशान किशन को लंबे समय बाद भारतीय टीम में जगह मिली है।

https://twitter.com/BCCI/status/2017077811778048145

पहले मुकाबले में फेल होने के बाद उन्होंने अगले दो मुकाबलों में ताबड़तोड़ बैटिंग की है। हालांकि वह चोटिल होने की वजह से चौथा टी20 नहीं खेल पाए। उम्मीद है कि वह आखिरी मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।