द इंडियन व्यू

छिंदवाड़ा: कुएं के मलबे में दबे तीन में से एक मजदूर का शव बरामद

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मंगलवार को कुएं की मरम्मत के दौरान मलबे में दबे तीन मजदूरों में से एक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया है। रेस्क्यू टीम दो और शवों को निकालने का प्रयास कर रही है। इस…

Ragwendra P Singh
January 16, 2025
2 min read
छिंदवाड़ा: कुएं के मलबे में दबे तीन में से एक मजदूर का शव बरामद

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मंगलवार को कुएं की मरम्मत के दौरान मलबे में दबे तीन मजदूरों में से एक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया है। रेस्क्यू टीम दो और शवों को निकालने का प्रयास कर रही है। इस हादसे में तीनों मजदूरों की मौत हो चुकी है।

ज्ञात हो कि खुनाझिर खुर्द गांव में एक पुराने कुएं की मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान कुएं का मलबा धंस गया। कुएं के मलबे में एक महिला समेत तीन मजदूर दब गए थे। मलबे में दबे मजदूरों का नाम राशिद, वासिद और शहजादी बताया जा रहा है। लगभग चालीस घंटे बाद तीन में से एक मजदूर वासिद का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया है। अन्य दो मजदूरों के शव बाहर निकालने के प्रयास जारी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह से ही मजदूरों ने जवाब देना बंद कर दिया था।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीन मजदूरों की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि पुलिस बल, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास किया, परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शासन की ओर से सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, कलेक्टर शीलेन्‍द्र सिंह ने ग्राम खुनाझिर खुर्द जैसी घटना दोबारा ना हो, इसे रोकने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए जिले में किसी भी स्थान पर स्थापित कुएं, बावड़ी का गहरीकरण, मरम्मत कार्य, ब्लास्टिंग कार्य आदि पर अनुमति के बगैर प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।

कलेक्टर ने कानून-व्यवस्था और आमजन के जान-माल को आसन्न खतरा उत्पन्न होने की स्थिति को रोकने के लिए इस पर अंकुश लगाए जाने के लिए यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, जो व्यक्ति, संगठन, समिति, संस्था इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…