द इंडियन व्यू

छांगुर को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है इडी

बीएस राय: जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पर अवैध धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा और कसता जा रहा है। ED बुधवार को लखनऊ कोर्ट में छांगुर को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल कर सकती है।…

Ragwendra P Singh
July 23, 2025
2 min read
छांगुर को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है इडी

बीएस राय: जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पर अवैध धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा और कसता जा रहा है। ED बुधवार को लखनऊ कोर्ट में छांगुर को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल कर सकती है।

जांच में अब तक 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग और छांगुर नेटवर्क के 15 ठिकानों पर छापेमारी के बाद करोड़ों की बेनामी संपत्तियों का खुलासा हुआ है

ईडी बुधवार को कोर्ट में रिमांड की अर्जी दाखिल कर सकती है ताकि छांगुर बाबा से विदेशी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को लेकर सीधे पूछताछ की जा सके।

इससे पहले छांगुर बाबा को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। एटीएस की पूछताछ में बाबा छांगुर ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे, जिनमें विदेशी पैसों के जरिए धर्मांतरण और संपत्तियों की खरीद-फरोख्त जैसी जानकारियां सामने आई थीं।

वहीं ईडी बाबा से कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ कर सकती है। ईडी बाबा से जानना चाहेगी कि किस देश से कितनी फंडिंग आई? कौन-कौन लोग इस फंडिंग नेटवर्क में शामिल थे और पैसा किन प्रॉपर्टी डील्स या संस्थाओं में लगाया गया है।

इसके साथ ही ईडी छांगुर बाबा से यह भी जानकारी जुटाना चाहेगी कि क्या इस नेटवर्क का किसी देशविरोधी गतिविधि से संबंधित है?

गौरतलब है कि ईडी ने हाल ही में लखनऊ, बलरामपुर और मुंबई में छांगुर बाबा और उसके साथियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान विदेशी धन प्राप्त करने, अचल संपत्तियां खरीदने और उसे विभिन्न नामों पर ट्रांसफर करने के सबूत बरामद हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…