चैंपियंस लीग : इंटर मिलान- मैनचेस्टर सिटी जीती, बार्सिलोना ने ड्रॉ से बचाई बाज़ी
इंटर मिलान ने कजाकिस्तान के क्लब कैराट को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपना विजय का सफर जारी रखा, बार्सिलोना को क्लब ब्रुग ने ड्रॉ पर रोक दिया, जबकि एर्लिंग हालैंड ने गोल करने का क्रम जारी रखा जिससे…

इंटर मिलान ने कजाकिस्तान के क्लब कैराट को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपना विजय का सफर जारी रखा, बार्सिलोना को क्लब ब्रुग ने ड्रॉ पर रोक दिया, जबकि एर्लिंग हालैंड ने गोल करने का क्रम जारी रखा जिससे मैनचेस्टर सिटी ने बोरूसिया डॉर्टमुंड पर 4-1 से जीत दर्ज की।
पिछले वर्ष की उपविजेता इंटर के लिए लुटारो मार्टिनेज और कार्लोस ऑगस्टो ने प्रत्येक हाफ में एक गोल किया, जिससे वह इस प्रतियोगिता में बायर्न म्यूनिख और आर्सेनल के साथ चार मैचों में चार जीत हासिल करने वाली तीसरी टीम बनी। बार्सिलोना ने क्लब ब्रुग के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ रहे मैच में तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी की।
बेल्जियम में खेले गए इस मैच में बार्सिलोना को वापसी दिलाने में लामिन यामल का अहम योगदान रहा। उन्होंने 61वें मिनट में गोल किया और 77वें मिनट में उनके ही शॉट पर क्लब ब्रुग के मिडफील्डर क्रिस्टोस त्ज़ोलिस ने आत्मघाती गोल कर दिया जिससे स्कोर 3-3 हो गया।

मैनचेस्टर में खेले गए एक अन्य मैच में फिल फोडेन ने मैनचेस्टर सिटी के लिए दो गोल दागे, जबकि हालैंड ने इस सत्र में अपने क्लब और अपने देश नार्वे के लिए कुल मिलाकर 17 मैचों में 27वां गोल किया। नॉर्वे के इस स्ट्राइकर ने अपने पिछले नौ मैचों में 14 गोल किए हैं। वह इस सत्र में सिर्फ़ दो बार ही गोल करने में नाकाम रहे हैं।
बेनफिका को घरेलू मैदान पर बायर लीवरकुसेन से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जो लीग चरण में उसकी लगातार चौथी हार है।
अजाक्स को भी घरेलू मैदान पर नौवें स्थान पर काबिज गैलाटसराय से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। विक्टर ओसिमेन ने अपनी हैट्रिक में दो पेनल्टी को गोल में बदलकर प्रतियोगिता में सर्वाधिक छह गोल कर लिए हैं। इस तरह से उन्होंने हालैंड, हैरी केन और काइलियन एम्बाप्पे को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम पांच-पांच गोल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
