द इंडियन व्यू

नेशनल ट्रायल्स में अनीश भनवाला का जलवा, पहले दिन रहे लीडर बोर्ड में नंबर-1

देहरादून : त्रिशूल शूटिंग रेंज, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में आयोजित नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स 3 और 4 (ग्रुप 'ए' राइफल/पिस्टल) की शुरुआत के पहले दिन ओलंपियन अनीश भनवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (आरएफपी)…

Ragwendra P Singh
June 24, 2025
2 min read
नेशनल ट्रायल्स में अनीश भनवाला का जलवा, पहले दिन रहे लीडर बोर्ड में नंबर-1

देहरादून : त्रिशूल शूटिंग रेंज, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में आयोजित नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स 3 और 4 (ग्रुप 'ए' राइफल/पिस्टल) की शुरुआत के पहले दिन ओलंपियन अनीश भनवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (आरएफपी) टी3 मेन्स क्वालिफिकेशन स्टेज 1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लीडर बोर्ड में पहला स्थान हासिल किया।

अनीश ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, 99, 97 और 97 के स्कोर के साथ कुल 293 अंक बनाकर क्वालिफिकेशन के पहले चरण के अंत में शीर्ष स्थान पर रहे। उनके पेरिस ओलंपिक टीम साथी विजयवीर सिद्धू (99, 99, 94) ने 292 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अनीश के हरियाणा के साथी मनदीप सिंह 290 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

शीर्ष पांच में ने वीके प्रदीप सिंह शेखावत (290 अंक) और उत्तराखंड के अंकुर गोयल (289 अंक) भी शामिल रहे।क्वालिफिकेशन के स्टेज 2 के बाद टॉप छह निशानेबाज़ इवेंट के फाइनल में प्रवेश करेंगे।

प्रतियोगिता का रोमांच बुधवार, 25 जून 2025 को भी जारी रहेगा, जब मेन्स आरएफपी टी3 क्वालिफिकेशन स्टेज 2 और फाइनल मुकाबला आयोजित होगा। दूसरे दिन 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन महिला वर्ग और 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले भी निर्धारित हैं।

ये ट्रायल्स अगस्त में कजाकिस्तान में होने वाली 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 और सितंबर में चीन के निंगबो में आयोजित होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के लिए भारतीय निशानेबाज़ी टीम के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।