ट्रॉफी पर पैर, अब किस्मत ने दिया जवाब! ऑस्ट्रेलिया पर ‘कर्मा’ की मार
6 वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी, 1 टी20 वर्ल्ड कप और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप... ट्रॉफी…किसी भी टीम के पास इतना सबकुछ हो तो उसे ‘आईसीसी टूर्नामेंट’ का किंग कहना गलत नहीं होगा। यह खिताब किसी भी टीम की शान में…
6 वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी, 1 टी20 वर्ल्ड कप और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप... ट्रॉफी…किसी भी टीम के पास इतना सबकुछ हो तो उसे ‘आईसीसी टूर्नामेंट’ का किंग कहना गलत नहीं होगा। यह खिताब किसी भी टीम की शान में चारचांद लगा सकती है। मगर विरासत में मिली इतनी ट्रॉफी कई बार 'घमंड' पैदा कर देती है।
यहां हम बात और किसी की नहीं बल्कि कभी आईसीसी टूर्नामेंट में राज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ही यह सभी खिताब जीते हैं, मगर 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद उनके खिलाड़ी ‘मिशेल मार्श’ ने जो आईसीसी ट्रॉफी का अपमान किया शायद उसकी सजा पूरी टीम भुगत रही है।
पैट कमिंस की अगुवाई में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान टीम इंडिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद वह 2024 में टी20 वर्ल्ड कप, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 में ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और अब 2026 में एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से चूक गई है।
टी20 वर्ल्ड कप में तो इस बार हद ही हो गई। जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम से हारकर ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद उनके खिलाड़ियों में काफी घमंड दिखाई दे रहा था। मैदान पर मौजूद लगभग एक लाख भारतीय फैंस को उन्होंने शांत कर दिया था। पैट कमिंस इस खामोशी से काफी खुश थे।

वहीं ड्रेसिंग रूप में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस जीत का खूब जश्न मना रहे थे। 2015 के बाद उन्होंने यह पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत की खुशी में मार्श इतना बह गए कि वह ट्रॉफी को वो सम्मान नहीं दे पाए जिसकी वह हकदार थी।
मिचेल मार्श की एक तस्वीर उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें उनके एक हाथ में बीयर की बोतल दिखाई दे रही थी, वहीं दोनों पैर ट्रॉफी के ऊपर रखे हुए थे।
उस समय कहा जा रहा था कि ट्रॉफी की कीमत वही लोग जानते हैं जो इसके लिए तरस रहे होते हैं, जिनके हाथ लगातार ट्रॉफी लग रही हो वो ऐसा ही करते हैं। अब शायद मिचेल मार्श की इस गलती की सजा पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भुगत रही है। इसे ही ‘KARMA’ कहा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
