जागरेब में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, दुनिया के दिग्गज होंगे आमने-सामने
पहले क्लासिकल शतरंज से अस्थायी विराम लेने का फैसला करने वाले विश्व चैंपियन डी गुकेश अब एक बार फिर प्रतिस्पर्धी मंच पर लौटने के लिए तैयार हैं। वह बुधवार से शुरू हो रहे जागरेब रेपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में हिस्सा…

पहले क्लासिकल शतरंज से अस्थायी विराम लेने का फैसला करने वाले विश्व चैंपियन डी गुकेश अब एक बार फिर प्रतिस्पर्धी मंच पर लौटने के लिए तैयार हैं। वह बुधवार से शुरू हो रहे जागरेब रेपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे, जहां उनका सामना दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों से होगा।
यह प्रतियोगिता ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है जो शीर्ष खिलाड़ियों को एक साथ लाने का सबसे बड़ा मंच है। ग्रैंड शतरंज टूर के तहत इस साल की यह तीसरी प्रतियोगिता होगी और इसके बाद तीन और प्रतियोगिताएं होनी हैं। इस प्रतियोगिता में भारतीय स्टार आर प्रज्ञानानंदा भी हिस्सा लेंगे जिन्होंने हाल ही में नॉर्वे शतरंज में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को पछाड़कर जीत हासिल की।
इस प्रतियोगिता में रेपिड शतरंज के नौ दौर जबकि ब्लिट्ज शतरंज के 18 दौर खेले जाएंगे। रेपिड में हर जीत के लिए दो अंक और ड्रॉ के लिए एक अंक मिलेगा जबकि ब्लिट्ज में जीत के लिए एक अंक और ड्रॉ के लिए आधा अंक दिया जाएगा।

गुकेश ने अपने हालिया प्रदर्शन का हवाला देते हुए ग्रैंड चेस टूर से हटने का फैसला किया था। मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश को इस साल के आखिर में जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ अपने विश्व खिताब का बचाव करना है और इस बात पर अलग-अलग राय है कि इसे कौन जीतेगा।
मुख्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लेने के बावजूद गुकेश ने वाइल्ड कार्ड धारक के तौर पर रेपिड और ब्लिट्ज वर्ग में खेलने का फैसला किया है। प्रज्ञानानंदा के लिए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह तेज प्रारूप में कैसे खेलते हैं क्योंकि उन्होंने नॉर्वे शतरंज में अपनी जबरदस्त इच्छाशक्ति और बेहतरीन योजना से जीत हासिल की थी। वह यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय भी बने थे।
जर्मनी के विन्सेंट कीमर, नीदरलैंड के अनीश गिरी और फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा तीनों रेटिंग के हिसाब से जीत के दावेदार माने जा रहे हैं। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव एक और खतरनाक प्रतिद्वंद्वी हैं और उनके साथ जोर्डन वैन फॉरेस्ट भी हैं जिन्हें आखिरी समय में टूर में शामिल किया गया था। उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव, सर्बिया के इवान सारिक और रोमानिया के डिएक बोगदान डैनियल भी प्रतियोगिता में चुनौती पेश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
