गौतम गंभीर पर उठे सवाल, बोले सुनील गावस्कर : ‘हार पिच की नहीं, बल्लेबाजी की वजह से’
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के बाद ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर बहस जारी है। तमाम दिग्गज पिच की आलोचना कर रहे हैं। असमान उछाल वाली टर्निंग पिच बल्लेबाजों की कब्रगाह साबित हुई लेकिन भारतीय कोच गौतम गंभीर…

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के बाद ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर बहस जारी है। तमाम दिग्गज पिच की आलोचना कर रहे हैं। असमान उछाल वाली टर्निंग पिच बल्लेबाजों की कब्रगाह साबित हुई लेकिन भारतीय कोच गौतम गंभीर खुलकर कह रहे कि पिच वैसी ही बनी, जैसी उन्होंने मांग की थी।
इस वजह से गंभीर की भी आलोचनाएं हो रही हैं। इस बीच महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत की हार पिच की वजह से नहीं, खराब बल्लेबाजी की वजह से हुई।
सुनील गावस्कर ने कहा, 'गौतम गंभीर से पूरी तरह सहमत हूं। इस पिच पर 124 रन का सफल पीछा किया जा सकता था। इसे लेकर कोई सवाल ही नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा, ‘बहुत सारे लोग बात कर रहे हैं कि पिच कैसी थी, कैसा व्यवहार कर रही थी लेकिन क्या आपने देखा कि साइमन हार्मर किसी ओवर में कैसा कर रहे थे? उनकी कितनी गेंदें टर्न कर रही थीं? वह शानदार तरीके से मिश्रण कर रहे थे। वह सीधी गेंद फेंक रहे थे और कभी-कभी टर्न करा रहे थे।’
सुनील गावस्कर ने गंभीर का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय टीम की हार का पिच से कोई खास लेना-देना ही नहीं है। असली समस्या भारतीय बल्लेबाजों के अप्रोच का था। उन्होंने कहा कि पिच तो वैसे ही बिहैव कर रही थी जैसा कि तीसरे दिन आम तौर पर होता है। पिच वैसी नहीं थी, जितनी उसकी आलोचना हो रही है।
गावस्कर ने कहा, ‘मैं गौतम गंभीर से पूरी तरह समहत हूं कि पिच में कुछ भी गलत नहीं था। तीसरे दिन कुछ गेंदें टर्न कर रही थीं, ये तो नॉर्मल है। महाराज (केशव महाराज) की कितनी गेंदें टर्न हुईं? जडेजा या अक्षर की कितनी गेंदें टर्न हुईं? लोग इसे टर्निंग पिच कह रहे हैं। ये तनिक भी गड़बड़ नहीं थी।
खराब तकनीक और खराब मिजाज की वजह से हम ऐसी स्थिति में फंसे।’ दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट में जीत हासिल करके दो मैच की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट में अगर मेहमान टीम जीत जाती है या फिर ड्रॉ भी करा लेती है तो वह सीरीज जीत लेगी।
कोलकाता टेस्ट सिर्फ ढाई दिन में हो गया। भारत में पहली बार किसी टेस्ट की चारों पारियों में कोई भी टीम 200 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाई। टीम इंडिया को अपनी दूसरी पारी में जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम सिर्फ 93 रन पर ढेर हो गई और 30 रन से मैच हार गई।
सम्बंधित ख़बरें
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
