हर्षित राणा को किया गया टीम से अलग, चयन को लेकर उठे सवाल
इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कवर के तौर पर शामिल किए गए युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम प्रबंधन ने बुधवार को रिलीज (टीम से अलग करना) कर दिया। साभार : गूगल राणा ने इससे पहले…

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कवर के तौर पर शामिल किए गए युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम प्रबंधन ने बुधवार को रिलीज (टीम से अलग करना) कर दिया।

राणा ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट मैच खेले थे। वह इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम का हिस्सा थे लेकिन कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए। उन्होंने 27 ओवर में 99 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया।
बीसीसीआई सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘हर्षित राणा को टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह दो जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम के साथ बर्मिंघम नहीं आये हैं।’’ हर्षित को मुख्य कोच गौतम गंभीर का शिष्य माना जाता है। वह गेंद को पिच पर पूरी ताकत के साथ टप्पा खिलाने के लिए जाने जाते है।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पर्थ के मैदान पर अपनी ऑफ कटर गेंद से ट्रेविस हेड को चकमा देकर सुर्खियां बटोरी थी। समय के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि शीर्ष स्तर पर लाल गेंद के मैचों को खेलने के लिए उन्हें अपनी गेंदबाजी में और सुधार करना होगा।
इंग्लैंड की परिस्थितियों में मुकेश कुमार और अंशुल कंबोज को हर्षित से बेहतर गेंदबाज माना जा रहा है लेकिन इन दोनों की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स के इस गेंदबाज को तरजीह मिलने पर सवाल भी उठे थे।
गंभीर ने मंगलवार को पहले टेस्ट में भारत की हार के बाद कहा था, ‘‘हर्षित राणा को लेकर मैं चयन समिति के अध्यक्ष से चर्चा करूंगा। कुछ छोटी-मोटी परेशानियों के कारण उन्हें रोका गया था। अब सब कुछ ठीक है। मैं चर्चा करूंगा और फिर हम उस पर निर्णय लेंगे।’’
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
