गंभीर की कोचिंग, भारतीय टेस्ट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन : एक साल में 11 में से सिर्फ 3 जीत
गौतम गंभीर ने भारतीय हेड कोच पद को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद संभाला था। इसके बाद से भारत ने एक साल में 11 टेस्ट खेले हैं। इन सभी मैचों में हेड कोच गौतम गंभीर थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन 11 टेस्ट मैचों में सिर्फ…

गौतम गंभीर ने भारतीय हेड कोच पद को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद संभाला था। इसके बाद से भारत ने एक साल में 11 टेस्ट खेले हैं। इन सभी मैचों में हेड कोच गौतम गंभीर थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन 11 टेस्ट मैचों में सिर्फ तीन ही मुकाबले भारतीय टीम जीत पाई है।

ये रिकॉर्ड बहुत ही ज्यादा शर्मनाक है, क्योंकि टीम पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी नहीं पहुंची और नए साइकल की शुरुआत भी बहुत खराब हुई है, जब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों में की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम पांच विकेट से हारी।
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ गौतम गंभीर ने हेड कोच पद की जिम्मेदारी संभाली थी। बांग्लादेश के खिलाफ दोनों मुकाबले भारतीय टीम ने जीते। शुरुआत उनके हेड कोच करियर की दमदार रही, लेकिन इसके बाद से किस्मत ने पलटा लिया और टीम को लगातार हार पर हार मिलती चली गई।
पहले दो मैचों को छोड़ दें तो टीम इंडिया को 9 में से 7 मैचों में हार मिली है। एक मैच में जीत और एक मैच ड्रॉ रहा है। इस दौरान कई दिग्गज टीम के साथ थे, लेकिन अब टीम युवा है। गौतम गंभीर के हेड कोच रहते हुए भारतीय टीम ने बहुत कुछ सहा है। टीम इंडिया को घर पर पहली बार तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी।
इसके अलावा करीब एक दशक के बाद भारत से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी छिनी। भारत को बीजीटी में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा और अब पांच खिलाड़ियों ने शतक जड़ा और टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा।
गौतम गंभीर की कोचिंग के तहत भारत के टेस्ट मैचों का परिणाम
पहला टेस्ट : बांग्लादेश के खिलाफ जीत
दूसरा टेस्ट : बांग्लादेश के खिलाफ जीत
पहला टेस्ट : न्यूजीलैंड के खिलाफ हार
दूसरा टेस्ट : न्यूजीलैंड के खिलाफ हार
तीसरा टेस्ट : न्यूजीलैंड के खिलाफ हार
पहला टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत
दूसरा टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार
तीसरा टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ
चौथा टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार
पांचवां टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार
पहला टेस्ट : इंग्लैंड के खिलाफ हार
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
