गैरी कर्स्टन बने नामीबिया क्रिकेट टीम के सलाहकार, टी20 विश्व कप की तैयारी में मदद करेंगे
भारतीय विश्व कप विजेता टीम के मुख्य कोच रहे गैरी कर्स्टन को नामीबिया की राष्ट्रीय पुरुष टीम का सलाहकार बनाया गया है और वह अगले साल खेले जाने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों में मुख्य कोच क्रेग विलियम्स के साथ काम…

भारतीय विश्व कप विजेता टीम के मुख्य कोच रहे गैरी कर्स्टन को नामीबिया की राष्ट्रीय पुरुष टीम का सलाहकार बनाया गया है और वह अगले साल खेले जाने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों में मुख्य कोच क्रेग विलियम्स के साथ काम करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का यह टूर्नामेंट अगले साल फरवरी और मार्च में भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। कर्स्टन ने क्रिकेट नामीबिया के एक बयान में कहा, ‘‘क्रिकेट नामीबिया के साथ काम करना वास्तव में सौभाग्य की बात है।
उनका नया अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम इस बात का प्रमाण है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उनकी राष्ट्रीय टीमें विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करें।’’

Official_Cricket Namibia (@official_cricketnamibia)
उन्होंने कहा, ‘‘नामीबिया की सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और मैं अगले साल फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए उनकी तैयारी में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।’’
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज कर्स्टन ने 2004 में संन्यास लेने के बाद कोचिंग की शुरुआत की और 2007 में उन्हें भारत का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। उनके कार्यकाल में भारत ने 2011 का एकदिवसीय विश्व कप जीता था।
बाद में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच और दुनिया भर की कई टी20 फ्रैंचाइज़ी लीग की टीमों के साथ काम किया। उन्होंने 2024 में पाकिस्तान की पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया।
सम्बंधित ख़बरें
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
