गुजरात टाइटन्स ने शेरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस को ट्रेड किया
गुरुवार को गुजरात टाइटन्स ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को आईपीएल 2026 से पहले दो करोड़ 60 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस को ‘ट्रेड’ किया। एक बयान में बताया गया, ‘‘गुजरात टाइटन्स द्वारा 2.6 करोड़ रुपये में…

गुरुवार को गुजरात टाइटन्स ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को आईपीएल 2026 से पहले दो करोड़ 60 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस को ‘ट्रेड’ किया।
एक बयान में बताया गया, ‘‘गुजरात टाइटन्स द्वारा 2.6 करोड़ रुपये में खरीदे गए रदरफोर्ड अपनी मौजूदा फीस पर मुंबई इंडियन्स में शामिल होंगे।’’
27 वर्षीय वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 44 टी20 मैच खेले हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड उनके नाम है। उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंद्रे रसेल के साथ 139 रन की साझेदारी की थी। रदरफोर्ड ने अब तक 23 आईपीएल मैच खेले हैं।

इससे पहले उन्होंने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स और 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2020 में मुंबई इंडियन्स और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे लेकिन उन सत्र के दौरान एकादश का हिस्सा नहीं बन पाए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
