गुइरासी के दम पर डॉर्टमंड ने मॉन्टेरी को हराया, क्वार्टर फाइनल में रियाल मैड्रिड से भिड़ेगा
सेरहो गुइरासी ने पहले हाफ में दो गोल दागे, जिससे बोरूसिया डॉर्टमंड ने क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 के मैच में मॉन्टेरी को 2-1 से हराया। @BlackYellow गुइरासी ने 14वें और 24वें मिनट में गोल किए जो…

सेरहो गुइरासी ने पहले हाफ में दो गोल दागे, जिससे बोरूसिया डॉर्टमंड ने क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 के मैच में मॉन्टेरी को 2-1 से हराया।

गुइरासी ने 14वें और 24वें मिनट में गोल किए जो डॉर्टमंड को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने के लिए काफी थे। इन दोनों गोल में करीम अदीमी ने उनकी मदद की। वह अपने इस क्लब की तरफ से अभी तक कुल 37 गोल कर चुके हैं।
पराजित टीम की तरफ से एकमात्र गोल जर्मन बर्टेरामे ने किया। क्वार्टर फाइनल में डॉर्टमंड का सामना शनिवार को न्यू जर्सी में रियाल मैड्रिड से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
