द इंडियन व्यू

गिल ने एजबेस्टन में रचा इतिहास, शास्त्री ने 'ब्रेडमैन' से की तुलना

पूर्व मुख्य भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की महान डॉन ब्रेडमैन से तुलना की है। उन्होंने बोला कि गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में ब्रेडमैन की तरह बल्लेबाजी की।…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
3 min read
गिल ने एजबेस्टन में रचा इतिहास, शास्त्री ने 'ब्रेडमैन' से की तुलना

पूर्व मुख्य भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की महान डॉन ब्रेडमैन से तुलना की है। उन्होंने बोला कि गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में ब्रेडमैन की तरह बल्लेबाजी की।

साभार : गूगल

बतौर कप्तान वह अपने पहले मैच में हेडिंग्ले में 147 रन बनाए थे, उसके बाद भी वह भारत को जीत नहीं दिला पाए। लेकिन दूसरे टेस्ट में गिल ने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर न सिर्फ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, बल्कि भारत के लिए अभेद्य रहे एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत भी दिलाई।

336 रन से जीत भारत की विदेशी धरती पर रनों के अंतर के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। रवि शास्त्री ने शुभमन गिल को बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में फुल मार्क देते हुए कहा कि वह मुझे ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन की याद दिलाते हैं, जिनका टेस्ट क्रिकेट में 99.94 का अद्भुत औसत रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=6R9T9BvfeRo

उन्होंने कहा, 'एक कप्तान के तौर पर बेस्ट। 10 में से 10 अंक। मेरा मतलब है कि आप एक कप्तान से इससे ज्यादा कुछ मांग ही नहीं सकते। आप सीरीज में 1-0 से पीछे थे, आप वहां से आते हैं और ब्रेडमैन जैसी बैटिंग करते हैं। 269 और 161 रन और आप मैच भी जीतते हैं।' इस पॉडकास्ट में शास्त्री के साथ इंग्लैंड पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन, नासिर हुसैन और भारत के पूर्व विकेट-कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी थे।

शास्त्री ने आगे कहा, 'पहले टेस्ट में आपकी कप्तानी बहुत रिएक्टिव थी। आप गेंद के पीछे भाग रहे थे। लेकिन अगले मैच में आप बहुत प्रोएक्टिव थे। आपने आकाश दीप जो चुनकर इंग्लैंड के हालात में संभवतः अपने बेस्ट तेज गेंदबाज उतार दिया जो इंग्लैंड को सीरीज में आगे भी परेशान करेगा।' भारत अभी 5 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड में है।

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में भारत की तरफ से दोनों पारियों में रिकॉर्ड 5 शतक लगे थे, उसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। अपनी कप्तानी में पहले मैच में भी गिल ने 147 रन की शानदार पारी खेली थी।

दूसरा मैच एजबेस्टन में हुआ जहां भारत इससे पहले खेले गए 8 मुकाबलों में एक भी नहीं जीत सकी थी। 7 में हारी थी और एक टेस्ट ड्रॉ रहा था। गिल ने एजबेस्टन में इंग्लिश गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाकर रख दी। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में 161 रन बनाए। भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड का गुरुर तोड़ दिया। गिल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।