द इंडियन व्यू

गावस्कर बोले : रोहित-विराट को 2027 वर्ल्ड कप टीम में शामिल करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्ल्ड कप 2027 के लिए बीसीसीआई को अभी से रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में शामिल करने का निर्णय कर लेना चाहिए। गावस्कर ने कहा है कि अगर…

Ragwendra P Singh
October 27, 2025
2 min read
गावस्कर बोले : रोहित-विराट को 2027 वर्ल्ड कप टीम में शामिल करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्ल्ड कप 2027 के लिए बीसीसीआई को अभी से रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में शामिल करने का निर्णय कर लेना चाहिए। गावस्कर ने कहा है कि अगर वे वर्ल्ड कप 2027 के लिए उपलब्ध हैं तो इनको सीधे टीम में एंट्री मिलनी चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक के बाद शतक जड़ा और प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे, जबकि विराट कोहली ने लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद नाबाद 74 रनों की पारी खेली।

सुनील गावस्कर ने सिडनी में तीसरे वनडे में भारत को मिली जीत के बाद एक अंग्रेजी चैनल से बात करते हुए कहा कि दोनों ने दबाव भरे मैच में अपनी क्लास दिखाई और फैसले लेने की क्षमता दिखाई।

साभार : गूगल

गावस्कर ने कहा, "जिस क्षण उन्होंने इस दौरे के लिए खुद को उपलब्ध कराया, यह स्पष्ट हो गया कि वे 2027 विश्व कप के लिए वहां मौजूद रहना चाहते हैं। आगे चाहे जो भी हो, वे रन बनाएं या न बनाएं, उनके पास जो क्षमता और अनुभव है, अगर वे उपलब्ध हैं, तो उनका टीम में होना निश्चित करिए।"

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा, "इस तरह की लय के साथ, आप उनका नाम सीधे दक्षिण अफ्रीका 2027 विश्व कप टीम में लिख सकते हैं।" रोहित शर्मा ने पर्थ में खेले गए मैच में 8 रन बनाए थे और विराट कोहली खाता नहीं खोल पाए थे।

इसके बाद कहा गया कि रोहित और विराट का करियर खत्म हो गया है, लेकिन रोहित शर्मा ने एडिलेड में ही दिखा दिया कि वे क्या कर सकते हैं और फिर रोहित-विराट की अटूट साझेदारी सिडनी में देखने को मिली, जिससे भारत ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला जीता। रोहित-विराट ने नए कप्तान शुभमन गिल को भी फील्ड पर इनपुट दिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।