द इंडियन व्यू

गाजियाबाद में हरे सूटकेस में 'लाश'

लोनी : बार्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी स्थित बेहटा नहर के पास मंगलवार सुबह अज्ञात महिला का शव सूटकेस में मिला है। राहगीरों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण…

Ragwendra P Singh
June 10, 2025
1 min read
गाजियाबाद में हरे सूटकेस में 'लाश'

लोनी : बार्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी स्थित बेहटा नहर के पास मंगलवार सुबह अज्ञात महिला का शव सूटकेस में मिला है। राहगीरों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

सूटकेस में मिली महिला की लाश

पुलिस महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि शिव वाटिका कालोनी के सामने बेहटा नहर रोड पर सुबह सात बजे हरे रंग के सूटकेस में अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना मिली थी। 

महिला के शरीर पर चोट के निशान

पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसके अंदर करीब 25 वर्षीय महिला का शव मिला। हाथ पैर मोड़कर शव को सुटकेस में रखा गया था। शव की नाक, मुंह पर खून व गले पर निशान मिले हैं। 

मृतिका महिला है शादीशुदा: पुलिस

पुलिस के मुताबिक, महिला की मांग में सिंदूर और पैर में बिछिया हैं। एसीपी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…