गाजियाबाद : पुलिस मुठभेड़ में दो गौतस्कर घायल
गाजियाबाद : लोनी पुलिस ने रविवार की रात में दो ऐसे युवकों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है, जो न केवल गौकशी करते थे, बल्कि चोरी और गांजा तस्करी भी करते थे। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दोनों ही घायल हो…

गाजियाबाद : लोनी पुलिस ने रविवार की रात में दो ऐसे युवकों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है, जो न केवल गौकशी करते थे, बल्कि चोरी और गांजा तस्करी भी करते थे। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दोनों ही घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से कब्जे से 02 अवैध तमंचा (315 बोर व .32 बोर) व 02 खोखा कारतूस (315 बोर व 32.बोर) व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर व .32 बोर ), 01 अदद लोहे की नुकीली रॉड व 02 अदद रस्सी, 02 दाव (छुरे) गौकशी करने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त 01 स्पेलण्डर मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रविवार की रात्रि में थाना लोनी पुलिस गढी सबलू रोड समाधि के पास चेकिंग कर रही थी। तभी 02 बाइक सवार व्यक्ति राशिद अली गेट की ओर से आते दिखाई दिए । जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देखकर रुकने का बहाना बनाकर धीमा करते हुये एकदम से तेज चलाकर गढी सबलू गांव की तरफ भागने लगे । तभी उनकी मोटरसाइकिल गढी सबलू रोड खडखडी फाटक से 100 कदम पहले फिसल कर गिर गई। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। तो उन लोगों ने अपने को घिरता देख पुलिस पर फायर किया । टीम ने अपना बचाव करते हुये आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायर किये जिसमें दोनों के पैरों मे गोली लगी। जिससे वे घायल होकर नीचे गिर गये । जिन्हें दबोच लिया गया। आरोपियों में दिलशाद निवासी चांद मस्जिद के पास अशोक विहार लोनी व मुरसलीन निवासी इस्लामी मदरसे के पास वाली गली जमालपुरा राशिद अली गेट थाना लोनी हैं।
आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम चोरी करते हैं तथा यदि कोई हमे चोरी करते देख लेता है तो तमंचा दिखाकर डराकर लूट लेते है तथा मौका लगने पर हम गौकशी व गांजा की तस्करी भी कर लेते है । आज हम जिस बाइक पर सवार थे वह हमनें दिल्ली से करीब तीन महीने पहले चोरी की थी ।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
