गणपति उत्सव में परिवार संग शामिल हुए गोविंदा, विदेश से लौटते ही बप्पा का लिया आशीर्वाद
अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने वैवाहिक जीवन को लेकर सामने आ रही चर्चाओं के कारण सुर्खियों में हैं। इसी बीच गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा ने मुंबई लौटकर अपने घर में गणपति बप्पा की पूजा की।…

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने वैवाहिक जीवन को लेकर सामने आ रही चर्चाओं के कारण सुर्खियों में हैं। इसी बीच गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा ने मुंबई लौटकर अपने घर में गणपति बप्पा की पूजा की। अमेरिका में मौजूद गोविंदा देर रात मुंबई पहुंचे और सीधे घर जाकर बेटी टीना और बेटे यशवर्धन के साथ पूजा में शामिल हुए। हालांकि, इस दौरान सुनीता आहूजा नजर नहीं आईं।गौरतलब है कि गोविंदा के विदेश में होने के दौरान सुनीता ने सोमवार को बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ गणेश चतुर्थी मनाई थी। उस समय उन्होंने पैपराजी को बताया था कि गोविंदा विदेश में होने के कारण पूजा में शामिल नहीं हो सके। अब गोविंदा के मुंबई लौटने के बाद भी पूजा के दौरान सुनीता की गैरमौजूदगी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।मीडिया से बातचीत में गोविंदा ने बताया कि उनके घर में गणपति पूजा की परंपरा उनकी दिवंगत मां से मिली है, जिसे परिवार वर्षों से पूरी श्रद्धा के साथ निभाता आ रहा है। उन्होंने खुशी जताई कि अब उनके बेटे यशवर्धन भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। अभिनेता ने बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए बप्पा से प्रार्थना की और बेटी टीना को आशीर्वाद देते हुए उनके लिए अच्छे जीवनसाथी की कामना की। यशवर्धन के करियर को लेकर गोविंदा ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा उनसे भी ज्यादा कामयाब हो।इस बीच गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी नाराजगी जताई है। अभिनेता पहले ही अपने परिवार और निजी जीवन से जुड़ी कथित झूठी खबरों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बनाए गए भ्रामक वीडियो और सामग्री के खिलाफ सख्त रुख अपना चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
