द इंडियन व्यू

क्रोएशिया ने विश्व कप में प्रवेश पक्का किया, नीदरलैंड क्वालीफिकेशन के करीब

क्रोएशिया ने शुक्रवार को फरो आइलैंड्स को 3-1 से मात देकर अगले साल खेले जाने वाले फुटबॉल विश्व कप में जगह पक्की कर ली, जबकि नीदरलैंड पोलैंड के साथ ड्रॉ खेलकर क्वालीफिकेशन के करीब आ गया। क्रोएशिया को विश्व कप में जगह…

Ragwendra P Singh
November 15, 2025
1 min read
क्रोएशिया ने विश्व कप में प्रवेश पक्का किया, नीदरलैंड क्वालीफिकेशन के करीब

क्रोएशिया ने शुक्रवार को फरो आइलैंड्स को 3-1 से मात देकर अगले साल खेले जाने वाले फुटबॉल विश्व कप में जगह पक्की कर ली, जबकि नीदरलैंड पोलैंड के साथ ड्रॉ खेलकर क्वालीफिकेशन के करीब आ गया। क्रोएशिया को विश्व कप में जगह बनाने के लिए इस मैच में जीत की दरकार थी लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही।

फरो आइलैंड्स की ओर से डेविड टूरी ने गोल किया। क्रोएशिया ने जल्द ही वापसी की। उसके लिए 23वें मिनट में जोस्को ग्वार्डिओल ने बराबरी का गोल दागा। दो साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करते हुए पेटार मूसा ने जोसिप स्टानिसिक की मदद से हाफटाइम के बाद क्रोएशिया को 2-1 से आगे कर दिया।

उसकी तरफ से तीसरा गोल निकोला व्लासिक ने किया। नीदरलैंड ने वारसॉ में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पोलैंड के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला और ग्रुप जी में सीधे प्रवेश की तरफ बड़ा कदम बढ़ाया।

@HNS_CFF

नीदरलैंड अभी अपने ग्रुप में शीर्ष पर है। ग्रुप ए में निक वोल्टेमाडे के दो गोल की मदद से जर्मनी ने लक्ज़मबर्ग पर 2-0 की जीत में शीर्ष दो में जगह पक्की कर ली है। स्लोवाकिया ने एक अन्य मैच में उत्तरी आयरलैंड को 1-0 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।