क्रिकेट बड्डीज ने टीसीसी लखनऊ को आठ रन से हराया
लखनऊ। क्रिकेट बड्डीज क्रिकेट क्लब ने उम्दा बल्लेबाजी के बाद मैन ऑफ द मैच इमरान खान (2 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी की बदौलत चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी लखनऊ को आठ रन से…

लखनऊ। क्रिकेट बड्डीज क्रिकेट क्लब ने उम्दा बल्लेबाजी के बाद मैन ऑफ द मैच इमरान खान (2 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी की बदौलत चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी लखनऊ को आठ रन से शिकस्त दी।
चौक स्टेडियम पर क्रिकेट बड्डीज क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए। सोनू स्वरुप ने 31 गेंदों पर एक चौके व एक छक्के से 43 रन व जमाल काजिम ने 29 गेंदों पर एक चौके व तीन छक्के से 41 रन की पारी खेली।

टीसीसी से इश्तियाक अहमद, शाहनवाज अहमद, सुमित गुप्ता, तारिक व कलीम को एक-एक विकेट की सफलता मिली। जवाब में टीसीसी लखनऊ लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 163 रन ही बना सका। मयंक (70) व डा.प्रियेश (नाबाद 55) ने अर्धशतक जड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। क्रिकेट बड्डीज से इमरान खान ने दो विकेट की सफलता पाई। कपिल शर्मा व अरविंद मिश्रा को एक-एक विकेट की सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
