द इंडियन व्यू

कोलोराडो हमला बाइडन की 'खुली सीमा' नीति का परिणाम: ट्रंप

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलोराडो के बोल्डर शहर में इजराइल समर्थक रैली पर हुए हिंसक हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमेरिका में "बिल्कुल बर्दाश्त न करने योग्य" करार दिया है। उन्होंने इस घटना को जो…

Ragwendra P Singh
June 3, 2025
2 min read
कोलोराडो हमला बाइडन की 'खुली सीमा' नीति का परिणाम: ट्रंप

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलोराडो के बोल्डर शहर में इजराइल समर्थक रैली पर हुए हिंसक हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमेरिका में "बिल्कुल बर्दाश्त न करने योग्य" करार दिया है। उन्होंने इस घटना को जो बाइडन की "खुली सीमा नीति" का परिणाम बताते हुए एक बार फिर कड़ी आव्रजन नीति और सीमाओं की सुरक्षा की मांग दोहराई।

ट्रंप ने सोमवार को अपनी सोशल मीडिया साइट 'ट्रुथ सोशल' पर एक बयान जारी कर कहा कि "कल कोलोराडो के बोल्डर में हुआ भयानक हमला अमेरिका में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि देश की सीमाएं कमजोर हैं और राष्ट्रपति बाइडन की नीति के कारण "अवैध और अमेरिका-विरोधी तत्व" देश में घुसपैठ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप नीति के तहत उन्हें देश से निकाल बाहर करना होगा। आतंकवाद जैसे कृत्यों के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पर्ल स्ट्रीट मॉल के पास हमला हुआ, जहां “प्रो-इजराइल” रैली चल रही थी। आरोपित ने कथित रूप से इंसीनिडरी डिवाइस और घरेलू फ्लेमथ्रोअर का उपयोग करते हुए हमला किया और “फ्री फिलिस्तीन” के नारे लगाए। जांच में पता चला है कि आरोपित मिस्र निवासी मोहम्मद सबरी सोलिमान (45 वर्ष) करीब एक साल से इस हमले की योजना बना रहा था। इस हमले में चार महिलाएं और चार पुरुष घायल हुए हैं। आरोपित कथित रूप से वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।