कोलकाता डर्बी में बड़ा ट्रांसफर, मिगुएल फिगुएरा अब मोहन बागान की जर्सी में
इंडियन सुपर लीग चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल से स्टार मिडफील्डर मिगुएल फिगुएरा को दो साल के अनुबंध पर टीम में शामिल कर लिया है। क्लब ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। ब्राजील…

इंडियन सुपर लीग चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल से स्टार मिडफील्डर मिगुएल फिगुएरा को दो साल के अनुबंध पर टीम में शामिल कर लिया है। क्लब ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
ब्राजील के मिगुएल फिगुएरा ने भारतीय फुटबॉल में अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट बंगाल को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके शानदार खेल के लिए उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बेस्ट प्लेयर) चुना गया था और गोल्डन बॉल पुरस्कार भी मिला था।
पिछले आईएसएल सीजन में फिगुएरा ने 12 मैचों में 2 गोल किए और 5 असिस्ट भी दिए। भारत आने से पहले उन्होंने बांग्लादेश के बशुंधरा किंग्स क्लब के लिए तीन सफल सीजन खेले थे, जहां उनके प्रदर्शन ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

मोहन बागान से जुड़ने पर फिगुएरा ने कहा, मोहन बागान के समर्थक बेहद जुनूनी हैं, बिल्कुल ब्राजील के फुटबॉल प्रशंसकों की तरह। पिछले एक साल में कोलकाता में खेलने के दौरान मैंने देखा कि ग्रीन एंड मैरून समर्थक अपनी टीम से कितना प्यार करते हैं।
उनके लिए मैच जीतना और ट्रॉफी उठाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुझे ऐसे दबाव में खेलना पसंद है और मैं जल्द ही ग्रीन एंड मैरून जर्सी पहनकर मैदान में उतरने का इंतजार कर रहा हूं। देश के सबसे बड़े क्लब के लिए उसके शानदार समर्थकों के सामने खेलना मेरे लिए बेहद रोमांचक होगा।
उन्होंने आगे कहा, जब मोहन बागान का प्रस्ताव आया तो सबसे पहले मैंने अपनी पत्नी को इसके बारे में बताया। देश के सर्वश्रेष्ठ क्लब से जुड़ने का मौका गंभीरता से सोचने वाला था। हमने कई दिनों तक इस पर चर्चा की और क्लब के साथ भी लगातार बातचीत हुई। आखिरकार मैंने नए सीजन में मोहन बागान सुपर जायंट के लिए खेलने का फैसला किया।
अपनी नई टीम को लेकर उत्साहित फिगुएरा ने कहा, हमारी आक्रमण पंक्ति में जेमी मैकलारेन जैसे स्वाभाविक गोल स्कोरर हैं। मैं उनके साथ मैदान पर शानदार तालमेल दिखाना चाहता हूं और उनके साथ कई यादगार गोल सेलिब्रेशन का हिस्सा बनना चाहता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
