द इंडियन व्यू

नीतीश रेड्डी के बाहर बैठने की संभावना, जुरेल की वापसी तय

भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने बुधवार को कहा कि शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे। उन्होंने बोला कि शुक्रवार से कोलकाता में शुरू होने वाले…

Ragwendra P Singh
November 12, 2025
2 min read
नीतीश रेड्डी के बाहर बैठने की संभावना, जुरेल की वापसी तय

भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने बुधवार को कहा कि शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे। उन्होंने बोला कि शुक्रवार से कोलकाता में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में जुरेल खेलेंगे और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी के बाहर बैठने की संभावना है।

टेन डोएशे ने कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें टीम संयोजन का अच्छा अंदाजा हो गया है। पिछले छह महीनों में ध्रुव ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है और पिछले सप्ताह बेंगलुरु में (दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ) दो शतक लगाए हैं, उसे देखते हुए उनका इस मैच में खेलना तय है।’

उन्होंने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात मैच जीतने के लिए रणनीति बनाना है। नीतीश के मामले में हमारी स्थिति निश्चित रूप से नहीं बदली है। ऑस्ट्रेलिया में उन्हें ज़्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था।'

साभार : गूगल

टेन डोएशे ने कहा, ‘लेकिन मैं कहूंगा कि इस श्रृंखला के महत्व को देखते हुए और जिन परिस्थितियों का हम सामना करने जा रहे हैं, उन्हें देखते हुए उनकी (नीतीश कुमार रेड्डी) इस टेस्ट मैच में खेलने की संभावना नहीं है।’

एक समाचार एजेंसी ने आठ नवंबर को बताया था कि जुरेल को विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है क्योंकि नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत फिट होकर टीम में लौट आए हैं।

घरेलू सत्र की शुरुआत से लेकर अब तक जुरेल के स्कोर का क्रम 140, 1 और 56, 125, 44 और 6, 132 और नाबाद 127 रन रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला में अपने करियर का पहला टेस्ट शतक भी लगाया था और उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को देखकर उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।