द इंडियन व्यू

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द हाेने से स्थिति गंभीर

कोलकाता : कोलकाता हवाई अडडे पर इंडिगो विमानसेवा का परिचालन पिछले तीन दिनों से बुरी तरह प्रभावित रहा। पहले से जारी रद्दीकरण और विलम्ब के अलावा इंडिगो की 47 अतिरिक्त उड़ानाें के रद्द होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।नई…

Ragwendra P Singh
December 5, 2025
2 min read
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द हाेने से स्थिति गंभीर

कोलकाता : कोलकाता हवाई अडडे पर इंडिगो विमानसेवा का परिचालन पिछले तीन दिनों से बुरी तरह प्रभावित रहा। पहले से जारी रद्दीकरण और विलम्ब के अलावा इंडिगो की 47 अतिरिक्त उड़ानाें के रद्द होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।नई जानकारी के अनुसार, 4 दिसम्बर को कोलकाता से देश के विभिन्न शहराें जैसे- मुम्बई, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर, गुवाहाटी, कोयंबटूर आदि मार्गो पर इंडिगो की 47 उड़ाने रद्द की गईं। इन रद्द उड़ानाें में सुबह 03:15 बजे से लेकर रात 19:30 बजे तक का समय प्रभावित रहा।काेलकाता आने वाली फ्लाइटाें में चार दिसम्बर काे 22 रद्द हुईं और 81 देर से पहुंची। वहीं यहां से जाने वालीं फ्लाइटाें में 17 रद्द की गईं और 78 देर से रवाना हुईं। यानी कि एक ही दिन में कुल 39 उड़ाने रद्द हुईं और 159 उड़ानो में विलम्ब हुआ।वहीं, 5 दिसम्बर काे सुबह 9 बजे तक भी स्थिति सामान्य नहीं रहीं। यहां से जाने वाली 8 उड़ाने रद्द की गईं और 13 देर से रवाना हुईं। जबकि जाने वाली वाली में 18 रद्द हुईं और 13 ने देर उड़ान भरी। यानी कुल 31 उड़ाने प्रभावित रहीं।इन तीन दिनों में (3 से 5 दिसम्बर तक) कुल 320 विलम्बित और 139 उड़ाने रद्द हुई। यानी की कुल 459 उड़ानाें पर असर देखा गया जो एक गंभीर परिचालन संकट का संकेत है।लगातार रद्दीकरण और विलम्ब के कारण यात्रियों को हवाई अड्डे पर घंटो प्रतीक्षा करनी पड़ी। अनेक यात्रियों ने विमानसेवा पर समय पर सूचना उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया।वहीं, हवाई अडडा प्रशासन ने बताया कि इंडिगो प्रबंधन से इस अव्यवस्था के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।