द इंडियन व्यू

कैमरून ग्रीन की चोट से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, लाबुशेन को मौका

भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है। 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ अपनी सरजमीं पर वनडे सीरीज खेलनी है, लेकिन टीम के बड़े-बड़े खिलाड़ी चोटिल होते जा रहे हैं।…

Ragwendra P Singh
October 17, 2025
2 min read
कैमरून ग्रीन की चोट से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, लाबुशेन को मौका

भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है। 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ अपनी सरजमीं पर वनडे सीरीज खेलनी है, लेकिन टीम के बड़े-बड़े खिलाड़ी चोटिल होते जा रहे हैं।

इस सीरीज के लिए पहले से ही कई खिलाड़ी चोट के चलते उपलब्ध नहीं थे और अब पहले मैच से दो दिन पहले एक और ऑलराउंडर टीम से बाहर हो गया है। ये कोई और नहीं, बल्कि कैमरोन ग्रीन हैं, जो चोट के चलते इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। मार्नस लाबुशेन को उनकी जगह मौका मिला है।

कैमरोन ग्रीन कमर के आसपास दर्द के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मार्नस लाबुशेन अब वनडे सीरीज में खेलेंगे। कैमरोन ग्रीन की चोट 'हल्की' श्रेणी की है।

Getty Images

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज की योजनाओं में उनकी अहमियत को देखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर उनको वनडे सीरीज से बाहर रखा है। वे 28 अक्टूबर को शेफील्ड शील्ड का मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पिछले साल कमर की सर्जरी कराने वाले कैमरोन ग्रीन कुछ ही समय पहले क्रिकेट के मैदान पर लौटे थे और अब फिर से मैदान से दूर रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले दो और बदलाव अपनी मुख्य टीम में करने पड़े हैं। स्पिनर एडम जैम्पा और विकेटकीपर जोश इंग्लिस भी चोटों की वजह से वनडे सीरीज के पहले मैच में उपलब्ध नहीं होंगे।

जोश फिलिप और मैथ्यू कुहनेमन को जगह दी गई है। हालांकि, जम्पा और इंग्लिस दूसरे मैच से उपलब्ध होंगे। चोट के कारण कप्तान पैट कमिंस इस सीरीज के लिए पहले से उपलब्ध नहीं हैं। मिचेल मार्श उनकी जगह कप्तानी करते नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम : मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट और मिचेल स्टार्क

दूसरे वनडे से आगे की टीमें: एडम जैम्पा, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।