द इंडियन व्यू

केएसीसी ने जीती चतुर्थ अधीर दुबे मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी

लखनऊ। एसपी यादव (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और जीशान अजहर (39) की आक्रामक पारी की बदौलत खानदान-ए-अवध क्लब (केएसीसी) ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में फायरबॉल्स मास्टर्स…

Ragwendra P Singh
July 5, 2026
2 min read
केएसीसी ने जीती चतुर्थ अधीर दुबे मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी

लखनऊ। एसपी यादव (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और जीशान अजहर (39) की आक्रामक पारी की बदौलत खानदान-ए-अवध क्लब (केएसीसी) ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में फायरबॉल्स मास्टर्स को छह विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।

एनईआर स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी केएसीसी ने फायरबॉल्स मास्टर्स को 17.4 ओवर में 102 रन पर रोक दिया। फायरबॉल्स अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और टीम पांच विकेट पर 13 रन गंवाकर मुश्किल में फंस गयी थी।

फिर मदन ने 37 व अजय लाल ने 29 रन बनाकर दहाई का आंकड़ा पार किया लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। केएसीसी से मैन ऑफ द मैच एसपी यादव ने 4 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। तेज नारायण को तीन, संदीप को दो व गुलरेज रिजवी को एक विकेट की सफलता मिली।

जवाब में केएसीसी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.2 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन बनाकर जीत के लिए जरुरी रन बना लिए। जीत में जीशान अजहर ने 21 गेंदों पर 2 चौके व 3 छक्के से सर्वाधिक 39 रन बनाए। वहीं गुलरेज रिजवी ने नाबाद 23 रन जोड़े जबकि कैद जौहर व मिर्जा अली ने 16-16 रन का योगदान किया। फायरबॉल्स मास्टर्स की ओर से विनोद सिंह को दो जबकि सवेंद्र व सौरभ को एक-एक विकेट की सफलता मिली।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजू गांधी (पूर्व सभासद) ने पुरस्कार वितरित करते हुए विजेता व उपविजेता टीमों का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर सीवीसीएल चेयरमैन पीएस जग्गी, अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, संरक्षक विशाल सिन्हा व सचिव नवीन सेठ भी मौजूद रहे।

विशेष पुरस्कारों में सीवीसीएल का दबदबा रहा जहां शशि प्रकाश मीना मैन ऑफ द सीरीज, विकास अरोरा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, राकेश जोशी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। वहीं टीसीसी के मयंक को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार मिला।

टूर्नामेंट में सीवीसीएल की टीम तीसरे स्थान पर रही जिसने क्रिकेट बड्डीज को नौ विकेट से मात दी। क्रिकेट बड्डीज पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 165 रन ही बना सका। जवाब में सीवीसीएल ने 16.4 ओवर में एक विकेट पर 167 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में मैन ऑफ द मैच देवेश कुलश्रेष्ठ (नाबाद 82) व विकास अरोरा (51) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।