द इंडियन व्यू

किशाने थॉम्पसन बने दुनिया के छठे सबसे तेज़ धावक, जमैका ट्रायल्स में जीता गोल्ड

नई दिल्ली : जमैका के एथलेटिक्स नेशनल ट्रायल्स में किशाने थॉम्पसन ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतते हुए इतिहास रच दिया। 23 वर्षीय थॉम्पसन ने 9.75 सेकंड का शानदार समय दर्ज करते हुए न केवल व्यक्तिगत…

Ragwendra P Singh
June 28, 2025
2 min read
किशाने थॉम्पसन बने दुनिया के छठे सबसे तेज़ धावक, जमैका ट्रायल्स में जीता गोल्ड

नई दिल्ली : जमैका के एथलेटिक्स नेशनल ट्रायल्स में किशाने थॉम्पसन ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतते हुए इतिहास रच दिया। 23 वर्षीय थॉम्पसन ने 9.75 सेकंड का शानदार समय दर्ज करते हुए न केवल व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्कि वह इतिहास में 100 मीटर की दौड़ में छठे सबसे तेज़ धावक बन गए हैं।

इस इवेंट में थॉम्पसन से तेज़ समय अब तक केवल उसेन बोल्ट (9.58 सेकंड), टायसन गे और योहान ब्लेक (दोनों 9.69 सेकंड), असफा पॉवेल (9.72 सेकंड) और जस्टिन गैटलिन (9.74 सेकंड) ने ही दर्ज किया है।

100 मीटर दौड़ के ऑल-टाइम टॉप 10 में शामिल

किशाने थॉम्पसन का नाम अब उन महान धावकों की सूची में शामिल हो गया है जो 100 मीटर स्प्रिंट में 9.77 सेकंड से कम समय में दौड़ चुके हैं। थॉम्पसन ने जून 2024 में बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड (9.77 सेकंड) को दो सौवें हिस्से से तोड़ा और 2025 सीज़न का सबसे तेज़ 100 मीटर समय दर्ज किया।

ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट ने लगातार दूसरी बार जीता नेशनल खिताब

गौरतलब है कि थॉम्पसन 2024 पेरिस ओलंपिक के 100 मीटर फाइनल में केवल 0.005 सेकंड के अंतर से नोआ लाइल्स से हारकर रजत पदक जीत पाए थे। लेकिन उन्होंने अपने नेशनल ट्रायल्स में शानदार वापसी करते हुए लगातार दूसरी बार 100 मीटर का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया।

सेविले और ब्लेक ने भी किया दमदार प्रदर्शन

इस रेस में ओब्लिक सेविले ने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की चिंता को पीछे छोड़ते हुए 9.83 सेकंड में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अकीम ब्लेक ने 9.88 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।