द इंडियन व्यू

कार्लसन ने जीता ग्रैंड चेस टूर 2025 खिताब; गुकेश तीसरे स्थान पर, प्रज्ञानानंद नौवें पर

ज़ाग्रेब : वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे) ने ग्रैंड चेस टूर 2025 रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। मौजूदा विश्व चैम्पियन डी. गुकेश ने तीसरे स्थान के साथ प्रतियोगिता का समापन…

Ragwendra P Singh
July 7, 2025
2 min read
कार्लसन ने जीता ग्रैंड चेस टूर 2025 खिताब; गुकेश तीसरे स्थान पर, प्रज्ञानानंद नौवें पर

ज़ाग्रेब : वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे) ने ग्रैंड चेस टूर 2025 रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। मौजूदा विश्व चैम्पियन डी. गुकेश ने तीसरे स्थान के साथ प्रतियोगिता का समापन किया, जबकि भारत के आर. प्रज्ञानानंद नौवें स्थान पर रहे।

कार्लसन ने अंतिम ब्लिट्ज मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी इवान सारिच को हराकर कुल 22.5 अंकों के साथ खिताब पर कब्जा जमाया। यह उनका लगातार छठा जीसीटी रैपिड और ब्लिट्ज खिताब है। रैपिड चरण में 10 अंक लेने के बाद कार्लसन ने ब्लिट्ज में 18 राउंड से 12.5 अंक जुटाए और वेस्ली सो पर 2.5 अंकों की बढ़त के साथ जीत हासिल की।

वहीं, गुकेश ने रैपिड चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया था, लेकिन ब्लिट्ज में उनका प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। 18 ब्लिट्ज राउंड में उन्होंने केवल 5.5 अंक जुटाए। अंतिम गेम में उन्होंने हमवतन प्रज्ञानानंद के खिलाफ ड्रॉ खेला और कुल 19.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

दूसरी ओर, प्रज्ञानानंद पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करते नजर आए और 15 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहे।

ग्रैंड चेस टूर रैपिड एवं ब्लिट्ज 2025 ज़ाग्रेब – शीर्ष 3 स्थान:

  1. मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे) – 22.5 अंक
  2. वेस्ली सो (अमेरिका) – 20 अंक
  3. डी. गुकेश (भारत) – 19.5 अंक

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।