द इंडियन व्यू

कांती दत्त की 750 किमी साइकिल यात्रा: फिट इंडिया अभियान में मानसिक मजबूती का संदेश

भारतीय खेल प्राधिकरण के फिटनेस एंबेसडर और अल्ट्रा एंड्योरेंस साइकिल चालक कांती दत्त सात मार्च से ‘फिट इंडिया’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए हैदराबाद से मुंबई तक 750 किलोमीटर की साहसिक यात्रा पर निकल रहे हैं। दत्त ने यह…

Ragwendra P Singh
March 3, 2026
1 min read
कांती दत्त की 750 किमी साइकिल यात्रा: फिट इंडिया अभियान में मानसिक मजबूती का संदेश

भारतीय खेल प्राधिकरण के फिटनेस एंबेसडर और अल्ट्रा एंड्योरेंस साइकिल चालक कांती दत्त सात मार्च से ‘फिट इंडिया’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए हैदराबाद से मुंबई तक 750 किलोमीटर की साहसिक यात्रा पर निकल रहे हैं।

दत्त ने यह खेल अपने पिता के निधन के बाद मानसिक मजबूती बनाए रखने और खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए अपनाया। उनकी यह यात्रा 14 मार्च को समाप्त होगी।

दत्त ने एक विज्ञप्ति में साझा किया, ‘‘फिटनेस सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। मैंने महसूस किया कि नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने ने मुझे भावनात्मक रूप से भी फिट बनाया। यह मुझे खुद को बेहतर समझने और फिर से खोजना सिखाया।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हैदराबाद से मुंबई तक की यह मेरी पहली यात्रा है। मैं चाहता हूं कि यह यात्रा केवल दूरी तय करने का प्रयास न रहे, बल्कि उम्मीद, साहस और मानसिक मजबूती का प्रतीक बने।

साभार : गूगल

यह उन सभी लोगों के लिए है जिन्होंने कभी असहाय या डर महसूस किया हो। आप भी खुद को फिर से खोज सकते हैं। मैंने यह किया।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।