करियर के अंतिम पड़ाव पर हिटमैन की बादशाहत, आईसीसी रैंकिंग में रचा इतिहास
38 साल की आयु में हिटमैन रोहित शर्मा ने उस रिकॉर्ड को हासिल किया है, जिसे हासिल करने लिए वह अपने करियर में तरसते नजर आए हैं। रोहित अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर आकर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन…

38 साल की आयु में हिटमैन रोहित शर्मा ने उस रिकॉर्ड को हासिल किया है, जिसे हासिल करने लिए वह अपने करियर में तरसते नजर आए हैं। रोहित अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर आकर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बने हैं।
रोहित ने अपने ही साथी सलामी बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ा है। शुभमन गिल से रोहित शर्मा ने बादशाहत छीनी है और अब गिल तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जबकि रोहित तीसरे से सीधे पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा के रेटिंग पॉइंट्स ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद 781 हो गए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान हैं, जिनके खाते में 764 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
शुभमन गिल के लिए ऑस्ट्रेलिया की सीरीज अच्छी नहीं रही और इस वजह से उनको आईसीसी रैंकिंग में नुकसान हुआ है। गिल के खाते में अब 745 रेटिंग पॉइंट्स हैं। चौथे स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, जिनके 739 रेटिंग पॉइंट्स हैं। विराट कोहली टॉप 5 से बाहर हो गए हैं, जो अब छठे स्थान पर हैं। उनके रेटिंग पॉइंट्स 725 हैं।

734 पॉइंट्स के साथ डेरिल मिचेल पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रोहित शर्मा ने 781 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी हासिल की है, लेकिन उनके रेटिंग पॉइंट्स एक समय पर आईसीसी ओडीआई रैंकिंग में 882 भी थे, लेकिन उस समय आईसीसी वनडे रैंकिंग पर विराट कोहली का कब्जा था और विराट कोहली के पॉइंट्स उस समय 900 के करीब थे।
ऐसे में कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा अपने करियर में वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बनने के लिए तरसते नजर आए हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2019 में पांच शतक उन्होंने लगाए थे और उसी दौरान उनके वनडे क्रिकेट में रेटिंग पॉइंट्स 882 थे। बता दें कि रोहित शर्मा को लेकर कहा जा रहा था कि अब उनका करियर खत्म हो चुका है।
टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके रोहित शर्मा को लेकर कहा गया कि उनकी उम्र हो गई है और उन्हें वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। हालांकि, रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक अर्धशतक और एक शतक ठोककर दिखा दिया कि वे क्या कर सकते हैं। रोहित इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
