द इंडियन व्यू

कमबैक के लिए तैयार पंत, इंडिया ए के कप्तान बनकर करेंगे वापसी

सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। साथ ही इस बात की पुष्टि हो गई है कि ऋषभ पंत मैदान पर कब वापसी करेंगे। ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के पहले दिन चोटिल हो…

Ragwendra P Singh
October 21, 2025
2 min read
कमबैक के लिए तैयार पंत, इंडिया ए के कप्तान बनकर करेंगे वापसी

सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। साथ ही इस बात की पुष्टि हो गई है कि ऋषभ पंत मैदान पर कब वापसी करेंगे। ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के पहले दिन चोटिल हो गए थे और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।

इसके बाद पंत क्रिकेट के मैदान से दूर थे, लेकिन अब उनकी वापसी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए के लिए चार दिवसीय मैचों के साथ होगी। ऋषभ पंत को इंडिया ए टीम का कप्तान भी बनाया गया है। इंडिया ए को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 चार-चार दिवसीय मैच खेलने हैं।

बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इंडिया ए और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच 30 अक्टूबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 6 नवंबर से खेला जाएगा। इसके बाद 14 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसमें उपकप्तान ऋषभ पंत की वापसी इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी। इसके लिए टीम अक्टूबर के आखिर में घोषित हो सकती है।

Getty Images

इंडिया ए के पहले मैच और दूसरे मैच के लिए टीम में थोड़ा बदलाव है, क्योंकि वनडे सीरीज से लौटने के बाद केएल राहुल समेत कई खिलाड़ी उस मैच में खेलेंगे।

ऋषभ पंत के पहले 25 अक्टूबर से दिल्ली के लिए रणजी मैच खेलने की उम्मीद थी। शायद अब उनको वह मैच खेलने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि वे अपनी मैच फिटनेस इंडिया ए के मैचों में साबित कर सकते हैं।

इसके अलावा एक बात और तय हो चुकी है कि मोहम्मद शमी को चयनकर्ता टेस्ट टीम में नहीं देखते, क्योंकि वे फिट हैं और इंडिया ए टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। इसको लेकर खूब बवाल हुआ है।

पहले चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम: ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, सारांश जैन

दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम: ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।