कनाडा ओपन 2025: श्रीकांत सेमीफाइनल में, वर्ल्ड नंबर-6 चाउ तिएन-चेन को किया बाहर
कैलगरी : भारत के किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर-6 चाउ…

कैलगरी : भारत के किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर-6 चाउ तिएन-चेन (चीनी ताइपे) को सीधे सेटों में 21-18, 21-9 से मात दी।
43 मिनट तक चले इस मुकाबले में श्रीकांत ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले गेम में 5-0 की बढ़त बनाकर दबदबा बनाया। हालांकि चाउ ने वापसी की कोशिश की और 17-16 की बढ़त भी बनाई, लेकिन श्रीकांत ने अगले छह में से पांच अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में उन्होंने 4-4 के बाद लय पकड़ ली और 11-6 की बढ़त के बाद 19-7 तक पहुंचते हुए मुकाबला आसानी से जीत लिया।
32 वर्षीय श्रीकांत, जो इस समय विश्व रैंकिंग में 49वें स्थान पर हैं, अब फाइनल में पहुंचने के लिए जापान के तीसरे वरीय केंटा निशिमोतो से भिड़ेंगे। दोनों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में श्रीकांत 6-4 से आगे हैं, लेकिन पिछली भिड़ंत में 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्हें निशिमोतो के हाथों हार मिली थी।
इससे पहले भारत के एस. शंकर मुथुस्वामी सुब्रमण्यम ने भी क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन उन्हें निशिमोतो से 15-21, 21-5, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला 79 मिनट तक चला।
महिला एकल वर्ग में भारत की श्रियांशी वलीशेट्टी का शानदार सफर क्वार्टरफाइनल में समाप्त हुआ। उन्हें डेनमार्क की अमेली शुल्ज ने हराया। अब श्रीकांत 240,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में भारत के अकेले प्रतिनिधि बचे हैं और उनसे देश को खिताब की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
